---Advertisement---

Bigg Boss 19: Ram Kapoor ने Salman Khan के शो से किया किनारा लेकिन इस हसीना ने खींचा ध्यान! Harsh Gujral की Cheater एक्ट्रेस क्या लगाएगी गेम में फायर

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में राम कपूर नहीं दिखेंगे लेकिन हर्ष गुजराल की यह एक्ट्रेस लगा सकती हैं तड़का, आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जो फैंस के लिए सरप्राइज से कम नहीं है और सलमान खान का शो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 6, 2025 4:18 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का आगाज बहुत जल्द होने के लिए तैयार है लेकिन इसे लेकर एक के बाद एक खबरें सोशल मीडिया पर आ रही है। जहां बीते दिन यह खबर काफी चर्चा में रही थी राम कपूर इस शो के लिए अप्रोच किए गए हैं लेकिन वह शो से किनारा कर गए। उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि इसके लिए उन्हें करोड़ों भी मिले लेकिन वह Salman Khan के शो बिग बॉस में 19 में नहीं आएंगे। अब ऐसे में एक एक्ट्रेस और डांसर का नाम सामने आ रहा है जिन्हें बिग बॉस मेकर्स की तरफ से ऑफर आया है। चीटर फेम Chitranshi Dhyani क्या Bigg Boss 19 में दिखाई दे सकती है। इसमें सच्चाई क्या है आने वाले समय में ही पता चलेगा। आइए जानते हैं डिटेल्स।

राम कपूर ने क्यों सलमान खान के बिग बॉस 19 को किया मना

जहां तक पर बात करें राम कपूर की तो फिल्मीबीट के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने यह बताया कि वह प्राइवेट किस्म के इंसान हैं और यहां दूसरे की जिंदगी को दिखाई जाती है। ऐसा नहीं है कि वह बिग बॉस खराब शो मानते है। उनके हिसाब से यह काफी पसंदीदा शो है लेकिन यह उनके लिए नहीं है। राम कपूर ने कहा कि अगर उन्हें Bigg Boss 19 में 20 करोड़ का भी ऑफर दिया जाता है फिर भी वह इस शो में नहीं जाएंगे क्योंकि वह खुद को एक्टर मानते हैं। राम कपूर ने अपने आप को बिग बॉस के लिए सबसे बेकार ऑप्शन बताया और ऐसे में कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो में जाने से साफ इनकार कर दिया।

क्या वाकई चिटर के बाद चित्रांशी ध्यानी लगाएंगी Bigg Boss 19 में आग

Salman Khan के शो बिग बॉस 19 की प्रीमियम तारीख अगस्त बताई जा रही है हालांकि इसके लिए मेकर्स की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इस सबके बीच Chitranshi Dhyani का नाम सामने आ रहा है जो हाल ही में Harsh Gujral के साथ चीटर में नजर आई थी। हालांकि इसे लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन @BB24x7_x चैनल से इसे लेकर जानकारी दी गई है। अब ऐसे में क्या चित्रांशी ध्यानी सच में बिग बॉस गेम में फायर लगती है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जो इस बात को लेकर एक्साइटेड नजर आ रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026