---Advertisement---

Bigg Boss 19: पंजाब की उपलब्धियों व संघर्ष को Salman Khan ने दी सलामी, बाढ़ को लेकर भावुक कर देने वाला वीडियो जीत रहा दिल

Bigg Boss 19: पंजाब में बाढ़ की स्थिति को लेकर सलमान खान ने कुछ ऐसा कहा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इमोशनल हो रहे हैं। आइए देखते हैं नेशनल टेलीविजन से भाईजान ने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 8, 2025 2:35 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: देश के कई बड़े राज्य बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं जैसे कि लैंडस्लाइड, भारी बारिश और बाढ़ जिसमें पंजाब भी शामिल है। बाढ़ के चलते न सिर्फ हजारों लोगों की जान पर बात बन आई है बल्कि करोड़ों रुपए की संपत्ति का भी नुकसान हो रहा है। इसमें खास करके किसान वर्ग और गरीब तबका सबसे ज्यादा प्रभावित है जिनकी खड़ी फसलें बाढ़ के पानी में बह गई। Punjab की मान सरकार और अन्य संस्थाओं की तरफ से बाढ़ आपदा पीड़ितों की मदद जारी है लेकिन प्रकृति के आगे सब कुछ बौना साबित हो रहा है। ऐसे में Bigg Boss 19 के मंच से सलमान खान ने यह बात देशभर के सामने रखी और मदद की अपील की।

अन्न की बर्बादी पर बिग बॉस 19 में Salman Khan ने पंजाब बाढ़ पर किया भावुक

Bigg Boss 19 में सलमान खान ने कहा अन्न उगाने वालों को आज एक एक दाने दाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। दरअसल घर वालों को अन्न की बर्बादी पर सीख देते हुए कहा Salman Khan बिग बॉस 19 में Punjab की स्थिति पर बात करते हुए लोगों को भावुक कर रहे हैं और देशभर में उन्हें सलामी दी जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। Bigg Boss 19 में सलमान खान कहते हैं कि पंजाब में बाढ़ पर बाढ़, तबाही मची है यह जो किसान हमारे लिए खाना उगाते हैं उनके पास अनाज नहीं है खाने के लिए। उनके पास घर नहीं है बहुत ही बुरा हाल हो चुका है।

Salman Khan ने Bigg Boss 19 से Punjab की मदद की लगाई गुहार

सलमान खान ने बिग बॉस 19 में आगे कहा कि “यह जो कम्युनिटी है यह जानी जाती है लंगर के लिए, सोशल सर्विस के लिए, सेल्फनेस के लिए, पता नहीं कितने साल से इन्होंने खाना बांटा है लोगों के लिए, कोई भी आए उनके लंगर में किसी को भी वह निराश नहीं होने देते। भूखे पेट वापस लौटने नहीं देते। अब उन पर आफत आई और हम सबका फर्ज बनता है कि उनके लिए कुछ करें। जितने पंजाब के सिंगर्स है उन्होंने काफी कंट्रीब्यूट किया है पर्सनली जा जा के है तो सब कंपीटीटर्स लेकिन सब जुड़ गए हैं और बहुत कर रहे हैं। हम लोग भी यहां से कोशिश कर रहे हैं कि हम जो कर सकते हैं करें।”

Salman Khan की लोग कर रहे तारीफ

Bigg Boss 19 से सलमान खान का यह वीडियो देखकर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा सेल्यूट सलमान को जिन्होंने उत्तराखंड हिमाचल और Punjab के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े होकर मदद का हाथ बढ़ाया। एक ने कहा पंजाब की उपलब्धियां और संघर्ष को आवाज दी तो एक ने कहा, “सलमान भाई ने दिल जीत लिया।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026