Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 धीरे-धीरे काफी मजेदार होता जा रहा है। सलमान खान के इस रिएलिटी शो का नया प्रोमो आया है। जिसमें उदिति सिंह और लव गिल के बीच गुल्लू के लिए काफी भयंकर लड़ाई हुई है। ये विवाद इतना बढ़ा कि, बेबी और बाबू जैसे शब्द भी बोले गए हैं। प्रोमो के देखकर ऑडियंस काफी मजे ले रही है और उदिति को ट्रोल कर रही है। वहीं, कुशल तनवर की हालत को लेकर भी रिएक्शन दे रही है।
Bigg Boss 20 में गुल्लू के लिए भिड़ी उदिति सिंह और लव गिल
रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है, जिसमें एक्ट्रेस उदिती सिंह और लव गिल के बीच टीवी एक्टर कुशल तनवर को लेकर एक ज़बरदस्त कैट फाइट देखने को मिली है। इस पूरी लड़ाई के बीच फंसे गुल्लू की बेबसी और हालत देखकर ऑडियंस जमकर मजे ले रही है। नए प्रोमो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि, उदिती सिंह ने घर के अंदर लव गिल और गुल्लू के बीच चल रहे लव एंगल और क्लोजनेस पर सीधा वार किया।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-JioHotstar Reality
उन्होंने कहा कि लव गिल का गुल्लू के साथ जो ‘जबरदस्ती का बेबी-बाबू’ वाला ड्रामा है, वह बेहद क्रिज और फेक लगता है।उदिती की बात सुनकर लव गिल भड़क गईं और उन्होंने कहा, ‘अगर मैं उससे बात कर रही हूँ, तो तुम्हें क्या दिक्कत है?’ उन्होंने उदिती पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें लोगों के साथ घुलने-मिलने में महीना नहीं लगता। दोनों की बहस इतनी बढ़ गई कि लव गिल ने उदिती के स्टैंड पर सवाल उठाए और कहा कि उदिती की खुद की ‘स्पाइन’ नहीं है। वो खुद के फैसले नहीं ले सकती हैं। बीबी हाउस में इस कैट फाइट को लेकर अब लोग मजे ले रहे हैं।
बिग बॉस 20 का नया प्रोमो को देख क्या बोले यूजर्स?
गुल्लू के लिए उदिति सिंह और लव को इस तरह लड़ता देख ऑडियंस प्रोमो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, उ’दिति सबको कैरैक्टर सर्टिफिकेट देती हैं’। दूसरा लिखता है कि,’ गुल्लू उदिति को अटेंशन नहीं दे रहा है’। इसकी जलन साफ देखा जा सकती है। तीसरा लिखता है, लव और गुल्लू पहले ही बता चुके है कि दोनों मस्ती के लिए बिग बॉस 20 में फेक लव एंगल बना रहे हैं।’







