Bigg Boss 20: सलमान खान के शो ने दो दशक पूरा कर लिया है और जाहिर तौर पर इसके एक से बढ़कर एक फैन हैं जो सोशल मीडिया पर इसे लेकर रिएक्ट करने में पीछे नहीं रहते हैं। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में एक नाम खुद को क्रिटिक किंग और ट्रेंड एनालिस्ट कहने वाले कमाल राशिद खान यानी केआरके का नाम शामिल है। हालांकि इस सब के बीच उन्होंने जिस तरह से बिग बॉस 20 को लेकर रिएक्ट किया है वह चर्चा में है। दरअसल शो की शुरुआत के बाद से ही इसे ट्रोल किया जा रहा है और कंटेस्टेंट पर सवाल उठाए जा रहे हैं लेकिन केआरके ने क्या कहा आइए जानते हैं।
आखिर क्यों सलमान खान और समय रैना पर केआरके ने साधा निशाना
Flop #Biggboss20 show got 1.4 million less views than Galibaz Samay Raina show on Day1. It’s proof that the contestants and the host are not having a good fan following.
— KRK (@kamaalrkhan) September 10, 2026
केआरके ने x प्लेटफार्म पर लिखा, “फ्लॉप बिग बॉस 20 शो को पहले दिन गालीबाज समय रैना शो से 1.4 मिलियन कम व्यूज मिले। यह इस बात का सबूत है कि कंटेस्टेंट और होस्ट की अच्छी फैन फॉलोइंग नहीं है।” इस पोस्ट से उन्होंने न सिर्फ बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट बल्कि होस्ट सलमान खान पर भी निशाना साधा है। उन्होंने जिस तरह से अपनी बात रखी है वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और इसकी वजह से यूजर्स उन्हें भी ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 20 को लेकर क्या बोल रहे हैं लोग
जहां कुछ लोगों का कहना है कि सलमान खान का सीधा नाम लेना केआरके के बस की बात नहीं है तो कुछ लोग कह रहे हैं कि बिल्कुल सही कह रहा है क्योंकि इस बार कुछ भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर कंटेस्टेंट को कहां से लाया गया है। दरअसल बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट को लेकर फैंस खफा नजर आ रहे हैं जहां तक कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि फिलहाल बिग बॉस सिर्फ ट्रायल पीरियड पर इन लोगों को लाए हैं। असली धमाका वाइल्ड कार्ड एंट्री करेगी।
बिग बॉस 20 मेकर्स के लिए यह खबर जाहिर तौर पर शॉकिंग है लेकिन तथास्तु थीम पर आधारित यह शो आगे क्या कमाल दिखाती है इस पर नज़रें रहने वाली है।
