Bigg Boss 20: टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा रिएलिटी शो बिग बॉस 20 शुरु हो चुका है। इस बार अलग-अलग फील्ड के कई फेमस सेलिब्रेटीज पहुंचे हैं। इसी में से एक नाम है है देश की जानी-मानी बॉक्सर मैरी कॉम का, उनके आते ही शो काफी मजेदार हो गया है। खास बात ये है कि, मैरी कॉम को ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का समर्थन मिला है। उन्होंने बिग बॉस के घरवालों को चेतावनी देते हुए खुलकर बॉक्सर का समर्थन किया है।
Bigg Boss 20 में पहुंची मैरी कॉम का Priyanka Chopra ने किया समर्थन
बिग बॉस 20 के प्रीमियर पर मैरी कॉम ने जैसे ही घर में एंट्री वैसे ही सलमान खान ने बॉक्सर को बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का वीडियो मैसेज दिखाया। जिसमें देसी गर्ल कह रही हैं कि, ‘अगर इनके आगे टिकना है तो लंबी रेस का घोड़ा बनना होगा। इनका नॉकआउट न बहुत भारी पड़ता है।
देखें वीडियो
चैंपियन बॉक्सर को कोई भी हल्के में लेने की भूल न करे।’ इसके साथ ही नेशनल स्टार मैरी कॉम को सलाह देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि, ‘मैरी, आप बस जैसी हैं वैसी ही रहिए। खुले दिल से खेलिए।’ उन्होंने आगे कहा कि वह बिग बॉस के घर में मैरी कॉम के इस नए सफर को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। प्रिय बहुत-बहुत सारा प्यार, मैं हमेशा आपके लिए चीयर कर रही हूँ।’
मैरी कॉम कौन हैं?
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और बॉक्सिंग चैंपियन एमसी मैरी कॉम के बीच गहरा रिश्ता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ‘मैरी कॉम’ की बायोपिक में काम किया था। ये साल 2014 की सबसे हिट मूवी थी। यही वजह है कि, प्रियंका चोपड़ा अकसर मैरी कॉम की तारीफ करती रहती हैं। आपको बता दें, एम. सी. मैरी कॉम भारत की 6 बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज रह चुकी हैं। उन्होंने एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीता है। वह 2022 में राज्यसभा का सांसद भी नियुक्त की गई थी। अब वो सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट बनकर पहुंची हैं।
