Prabhas: अभी हालहि नें 23 अक्टूबर 2026 को प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ का टीजर आया था। इसे ‘File No 25’ नाम दिया गया है। टीजर में साउथ सुपर स्टार प्रभास का बेबाकपन और बागीपन लोगों को खूप पसंद आया। इस मूवी को 19 मार्च 2027 को रिलीज किया जा रहा है। टीजर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और जर्मनी के तानाशाह हिटलर की कहानी और कनेक्शन को भी दिखाया गया है। जिसके कारण शहीद नेताजी के परिजन भड़क गए हैं। उन्होंने भारतीय सरकार से इस पर एक्शन लेने की भी मांग की है।
Prabhas की अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ पर सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने जताई आपत्ति
सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने ‘फौजी’ फिल्म में दिखाए गए एक सीन पर आपत्ति जताई है। दरअसल , जब दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस और जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की मुलाकात होती है तो वो फिल्म के हीरो प्रभास की तारीफ कर रहे हैं।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-T-Series
इसीलिए नेता जी के परिजनों का कहना है कि,महान स्वतंत्रता सेनानी से किसी काल्पनिक किरदार की तारीफ करना गलता है। फिल्म में हीरो का किरदार बड़ा दिखाने के लिए मेकर्स ने नेताजी के कद को छोटा दिखाया है। इस विवाद के बाद नेताजी के परिवार ने फौजी फिल्म के निर्देशक हनु राघवपुडी और प्रोडक्शन टीम से माफी मांगने को कहा है। इसके साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी फिल्म के टीजर को इंटरनेट से हटाने के लिए कहा है।
साउथ सुपरस्टार की ‘फौजी’ फिल्म की स्टोरी और स्टारकास्ट
‘फौजी’ फिल्म को अगले साल 19 मार्च 2027 को रिलीज किया जा रहा है। मूवी में लीड रोल में प्रभास, ईमानवी, मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर जैसे बड़े एक्टर्स हैं। फिल्म की कहानी दूसरे विश्व युद्ध के ईर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें ताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद सेना का भी कनेक्शन दिखाया गया है। फिल्म में प्रभास एक बागी और बेबाक फौजी के रोल में में मूवी का बजट 700 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। फिलहाल फौजी फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है।
