Bigg Boss 20: टीवी के दुनिया के सबसे बड़े रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में एक बड़ा विवाद हो गया है। यहां पर ‘पंचायत’ फेम एक्टर आसिफ खान पर बैड टच करने का आरोप लगा है। ये गंभीर आरोप उदिति सिंह के द्वारा लगाया है। जिसके कारण बिग बी के हाउस में बवाल मच गया है। ये पूरा विवाद हाई-फाइव जेस्चर से शुरु हो और इतना पर्सनल पहुंच गया कि, आसिफ खान के चरित्र पर ही सवाल उठ गया। जिसके बाद फैंस और घरवालों को उम्मीद है कि, वीकेंड पर शो के होस्ट सलमान खान इस मुद्दे को उठा सकते हैं।
Bigg Boss 20 में आसिफ खान पर उदिति सिंह ने लगाए गंभीर आरोप
आपको बता दें, बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड में उदिति सिंह ने घर में मौजूद एक्टर आसिफ खान पर हाई-फाइव यानी की ताली मारने के दौरान जानबूझकर छूने का आरोप लगाया है। उदिति का कहना है कि, आसिफ खान ने उनकी मर्जी के बिना छूआ है और पर्सनल बाउंड्री को पार किया है। इसके साथ ही उदिति ने ये भी कहा है कि, आसिफ के द्वार ताली मारने के दौरान उनके हाथ में भी चोट लगी है।
देखें वीडियो
Personal boundaries ko leke #Uditi aur #Asif ho gaye personal!😨
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par.
#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/qCTdXSN96H
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 14, 2026
‘पंचायत ‘सीरीज फेम आसिफ खान पर जब ये आरोप लगे तो उन्होंने पूल के किनारे बैठी उदिति से माफी, लेकिन उदिति ने उनके इस व्यवहार को ‘बदतमीजी’ करार दिया। उन्होंने घरवालों के सामने कहा कि आसिफ का यह टच अनजाने में नहीं हुआ था, बल्कि उन्होंने जानबूझकर और बिना किसी वजह के उन्हें छुआ है, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके साथ ही उदिति ने ये भी कहा कि, आसिफ खान से उनकी कोई दोस्ती नहीं है।
‘बिग बॉस 20’ से क्या हार होंगे ‘पंचायत’ फेम एक्टर आसिफ खान?
आपको बता दें, 6 सितंबर 2026 से बिग बॉस 2026 को कलर्स टीवी और जियो हॉट स्टार पर किया जा रहा है। शो का दूसरा हफ्ता शुरु होते ही नोमिनेशन हो गया है। इस बार घर से बेघर होने के लिए आसिफ खान भी नोमिनेट हुए हैं। बिग बॉस ने नियम तोड़ने के कारण सीधे घर से बेघर होने के लिए उन्हें तन्मय सिंह के साथ नोमिनेट किया गया है। जिसके बाद गुस्से में लाल आसिफ ने मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगाया और बिग बॉस को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें घर भेजना है तो सीधे भेज दें, वे बिग बॉस से भी लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने बिग बॉस से यहां तक कह दिया कि वह उन्हें एलिमिनेट कर दें और उनके दोस्त रोहेद को बचा लें।







