---Advertisement---

Nawazuddin Siddiqui ने फिल्मों को लेकर खोला अब तक का सबसे गहरा राज? जानें बैक टू बैक मूवीज को क्यों दिखाया ठेंगा?

Nawazuddin Siddiqui : नवाजुज्जीन सिद्दीकी ने अभी हालिह में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि,'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म के आ ने के बाद उनके पास लगभग 200 फिल्मों की लाइन लग गई थी। हर कोई उके साथ मुंह मांगी फीस पर काम करना चाहता था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 14, 2026 4:08 अपराह्न

Nawazuddin Siddiqui
Follow Us
---Advertisement---

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुज्जीन सिद्दीकी एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इस बार कारण कोई पर्सनल विवाद या फिल्म नहीं बल्कि एक चौंका देने वाला खुलासा बना है। जो उन्होंने अपने हालहि के एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने बताया है कि, करियर के शुरुआत में उन्होंने एक साथ 200 फिल्मों और मुंह मांगी रकम को ठुकराया था। ऐसा उन्होंने अपने उसूलों के कारण किया।

Nawazuddin Siddiqui ने फिल्मों को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

नवाज ने अभी हालहि में एनडीटीवी को एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होने बताया ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ मूवी के आने के बाद उनका फैजल खान का किदार इतना पसंद किया गया कि एक साथ 200 फिल्मों की लाइन लग गई। लोग उन्हें ब्लैंक चेक भरने तक का ऑफर दे रहे थे। इतना ही नहीं, कुछ मेकर्स तो उनकी डेट पर ही काम करने को तैयार थे। लेकिन उन्होंने पैसों की चिंता किए बिना सभी को ठुकरा दिया। क्योंकि इन फिल्मों की कहानी अच्छी नहीं थी। मुझे इंतजार करने की आदत थी। मैं कई साल से काम का इंतजार कर रहा था। मैंने सोचा कि जल्दबाजी में कुछ साइन करने से अच्छा होगा कि मैं और 2-3 साल अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर लूंगा’। लेकिन ईश्वर की कृपा से उन्हें बिना इंतजार करते हुए काम मिलना शुरु हो गया।

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म से जुड़ी खास बातें

आपको बता दें, नवाजुद्दीन सिद्दकी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में आई आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ से की थी। लेकिन उन्हें सफलता ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मिली। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप हैं। साल 2012 में आयी थी। इसका बजट 9 करोड़ के आस-पास था। इसके 19 करोड़ के लगभग की कमाई की थी। यह फिल्म झारखंड के धनबाद में सक्रिय कोयला माफिया पर आधारित एक वास्तविक और हिंसक क्राइम ड्रामा थी। आपसी दुश्मनी, सत्ता का संघर्ष, राजनीति और तीन पीढ़ियों के प्रतिशोध से भरी इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दकी लीड रोल में थे। वहीं, इसमें मनोज बाजपेयी, तिग्मांशु धूलिया, पंकज त्रिपाठी, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी, जयदीप अहलाव, राजकुमार राव और पीयूष मिश्रा जैसे पड़े एक्टर थे। ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज हुई थी। जिसने भारतीय सिनेमा को हिला दिया था।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 11

नवम्बर 3, 2026