Bigg Boss 20 :माही विज और काजी ने की उदिती-अमन की गंदी वाली चुगली, देख ऑडियंस गुस्से में क्यों हुई लाल पीली?

Bigg Boss 20 : बिग बॉस 20 कर नए प्रोमो में माही विज और काजी तौकीर ने जमकर अमन गांधी और उदिति सिंह की बुराई की है। काजी को भी इस चुगली में देखकर फैंस गुस्से से लाल हो गए हैं।

Bigg Boss 20

Picture Credit: JioHotstar Reality Youtube

Bigg Boss 20 : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बॉस 20 का नया प्रोमो आया है। जिसमें माही विज के साथ काजी तौकीर अमन गांधी और उदिति सिंह की चुगली कर रहे हैं।  बातचीत के दौरान माही और काजी ने अमन गांधी का मजाक उड़ाया और उन्हें उदिति सिंह का पर्सनल असिस्टेंट और असिस्टेंट घोषित कर दिया।दर्शकों का एक बड़ा वर्ग एक्ट्रेस माही विज की इस हरकत से नाराज है। लोगों का कहना है कि माही इस ग्रुप में काफी बाद में आई थीं, लेकिन वह लगातार काजी को भड़काकर उन्हें डूबोने का काम कर रही हैं।

Bigg Boss 20  में काजी और माही विज ने की घरवालों की चुगली

बिग बॉस 20  के नए प्रोमो में माही विज और काजी तौकीर बैठे हुए हैं। इस दौरान दोनों ने हंसते हुए कहा कि अमन का अपना कोई स्टैंड नहीं है और वह उदिति की हर बात में सिर्फ ‘हां में हां’ मिलाते हैं। इस दौरान माही ने उदिति की नकल भी उतारी और काजी ने अमन को इस दोस्ती के चक्रव्यूह से बाहर आने की सलाह दी।काजी का मानना है कि उदिति, अमन और अरिशफा ने केवल अपनी सहूलियत  के लिए उनका इस्तेमाल किया और अब उन्हें किनारे कर दिया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि, माही दोनों की नकल उतारती हुई दिख रही हैं।

 देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-JioHotstar Reality

इस प्रोमो के आने के बाद  पीठ पीछे दोस्तों को नीचा दिखाने, उनकी नकल उड़ाने और ग्रुप को तोड़ने की इस चुगलीबाजी के कारण दर्शक माही और काजी पर बुरी तरह भड़के हुए हैं।

माही विज की हरकतों पर भड़के फैंस

इस प्रोमो के देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। वो माही पर दूसरों की नवल उतारने वाला कह रहे हैं। इसके साथ ही उनका कहना है कि, माही के साथ काजी का इस तरह चुगली करना गलत है। इससे काजी का ही डाउन फॉल आएगा। दर्शकों को उदिति और अमन का बॉन्ड काफी सच्चा लगता है। जब माही और काजी ने अमन को उदिति का ‘नौकर या असिस्टेंट’ जैसा दिखाने की कोशिश की, तो फैंस को यह बात बिल्कुल रास नहीं आई और उन्होंने दोनों को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Exit mobile version