Meerut Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर प्रेमिका के कारण पति ने बीवी को बीच सड़क पर चलती हुई कार के बोनट पर लटकाता हुआ दिखा है। खबरों की मानें तो बीवी ने पति को प्रेमिका के साथ मोमो खाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद सड़क पर ही हाईवोल्टेड ड्रामा होने लगा। जिसके बाद पति ने ऐसी हरकत की, जिसे देखकर हर किसी की रुह कांप गई। पीड़ित महिला का नाम सुनीता बताया जा रहा है। वहीं, पति मयंक और उसकी प्रेमिका का नाम माही बताया जा रहा है। पति की इस हरकत पर बीवी ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बेवफा पति ने बीवी को दी खौफनाक सज
बीवी को कार पर लटकाते हुए बीच सड़क पर गाड़ी को दौड़ाते पति का वायरल वीडियो एक्स पर Ghar Ke Kalesh
नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। ये घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। मंयक अपनी दोस्त माही के साथ शास्त्री नगर की एल ब्लॉक चौकी पर मोमो खा रहा था।
देखें वीडियो
Extra-Marital affair Kalesh (Wife Caught her Husband with another lady inside Car)
Wife stood in front of the car. When the husband drove the car, the wife remained hanging onto the bonnet
📍Meerut, Uttar Pradesh https://t.co/09Cj15GAbI
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 4, 2026
तभी उसकी बीवी सुनाती आ गई और विरोध करने लगी। स्थिति देखते हुए पति ने गर्लफ्रेंड के साथ जब भागने की कोशिश की तो बीवी कार को रुकवाने के लिए बोनट पर लटक गई और मयंक बेशर्मी से कार को चलाता रहा। इस दौरान सड़क पर चल रहे लोगों ने इसका वीडियो बना लिया है। इसके साथ ही गाड़ी को रुकवाकर महिला की जान बचाई। अब यही वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।
Meerut Viral Video पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन
पति-पत्नी और वो से जुड़ा हुआ ये मामला मेरठ पुलिस चौकी तक पहुंच गया। इस घटना पर एसपी सिटी विनायक भोसले का बयान आया है। उन्होंने बताया है कि, ‘महिला सुनीता ने पति पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी हैं। इस मामले में वीडियो भी प्रकाश में आई हैं। आरोपों की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।’सुनीता और मयंक की शादी साल 2012 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। खबरों की मानें तो सुनाती ससुराल और पति से परेशान होकर बच्चों संग अलग रहती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।







