---Advertisement---

Viral Video: साउथ की फेमस एक्ट्रेस के गाल नोचकर भागा फैंन! रोंगटे खड़े कर देगा रचिता राम का वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर साउथ की फेमस एक्ट्रेस रचिता राम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें  एक फैंन उनके गालों को छूता हुआ दिख रहा है। इस घटना के बाद एक्ट्रेस का हैरतअंगेज रिएशन लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 3, 2026 2:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जहां एक तरफ देश में महिला सुरक्षा को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन चल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ  साउथ की फेमस एक्ट्रेस रचिता राम के साथ सरेआम बदतमीजी हुई है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रचिता राम फैंस के साथ मिल रही थीं, तभी एक युवक आता है और सेल्फी लेने के बहाने रचिता के गाल खींचकर निकल जाता है। इस दौरान एक्ट्रेस का गार्ड रोकने की भी कोशिश करता है। लेकिन बेखौंफ होकर  मनचला वहां से निकल जाता है। इस घटना के बाद एक्ट्रेस का ऐसा रिएक्शन आता है। जिसे देख लोगों को समझ नहीं आ रहा है रचिता की या शालीनता थी  या फिर स्थिति को संभालने का तरीका।

साउथ एक्ट्रेस  रचिता  राम के साथ फैंन ने की शर्मनाक हरकत

रचिता राम के गालों को पकड़ते हुए फैंन के वायरल वीडियो को एक्स पर Bujji kanna नमा के यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, अभिनेत्री अपने घर के बाहर जमा हुए फैंस के साथ काफी सहजता से मिल रही थीं, तभी सेल्फी लेने आए एक युवक ने उनके गाल खींच दिए। डिंपल क्वीन के नाम से मशहूर रचिता राम कुछ पलों के लिए पूरी तरह सन्न और हैरान रह गई।

देखें वीडियो

हालांकि, उन्होंने स्थिति को बहुत ही शालीनता और सहजता से संभाला और हंसते हुए मामले को रफा दफा किया। उन्होंने इस दौरान ना तो गुस्सा किया और ना ही उनके एक्सप्रेशन चेंज हुए। कन्नड़ एक्ट्रेस के साथ सरेआम बिना इजाजत के इस नीच हरकत करने वाले व्यक्ति पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। उनका कहना है कि, बिना किसी महिला की मर्जी के उसके गाल छूना बेहद शर्मानाक और नीच हरकत है।

Viral Video में दिख रही रचिता राम कौन है?

रचिता राम कन्नड़ सिनेमा की एक फेमस एक्ट्रेस हैं। रचिता की गिनती सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में होती है। उनके स्माइल और खूबसूरती को देखते हुए फैंस उन्हें डिंपल क्वीन कहते हैं। रचिता राम का असली नाम बिंदिया राम है। वो कर्नाटक की रहने वाली हैं। ये घटना एक्ट्रेस के जन्मदिन की बताई जा रही है। रचिता राम को रजनीकांत फिल्म में कुली फिल्म मेंं विलेन के रोल के लिए काफी पसंद किया गया था। एक्ट्रेस को साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स और फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड मिल चुके हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Mr Faisu Marriage

अक्टूबर 10, 2026

Drishyam The Conclusion

अक्टूबर 10, 2026