---Advertisement---

Muzaffarnagar Viral Video: रोकती रही लड़की लेकिन सरेराह मनचले ने की छेड़छाड़, आपत्तिजनक घटना पर पुलिस ने दिखाई सख्ती

Muzaffarnagar Viral Video: बीच सड़क एक लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। जहां इस वीडियो पर विवाद होने के बाद पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी है। जानिए क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 3, 2026 2:38 अपराह्न

Muzaffarnagar Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Muzaffarnagar Viral Video: आखिर कब तक महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जाएगा। कब तक वह चैन से रास्ते पर नहीं चल सकती है। क्या रात को छोड़ दिन में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। यह सवाल हम नहीं बल्कि मुजफ्फरनगर वायरल वीडियो को देखकर लोग कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी है। जहां वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से लड़की के साथ बीच सड़क छेड़छाड़ की गई और आपत्ति जताने पर उसके साथ मारपीट की भी झलक दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं मुज्जफरनगर वायरल वीडियो पर पुलिस ने क्या कहा है।

Muzaffarnagar Viral Video में लड़की की इज्जत के साथ खिलवाड़ करता दिखा युवक

मुजफ्फरनगर वायरल वीडियो को शेयर करते हुए इस बारे में पूरी जानकारी दी गई है। जहां देखा जा सकता है कि किस तरह से सड़क पर एक मनचले लड़के के द्वारा छेड़छाड़ की झलक देखी जा रही है। जहां लड़की बचने की कोशिश करती है लेकिन लड़का उसे पहले तो आपत्तिजनक तरीके से छूते हुए नजर आता है। फिर विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए भी दिखाई देता है जो सरासर निंदनीय है। इस तरह सड़क के बीच लड़के के द्वारा दिखाई गई हिम्मत को लेकर लोग स्तब्ध हैं और इस पर सवाल करते दिख रहे हैं।

लड़की संग छेड़खानी की खबर पर क्या बोली पुलिस

वहीं मुजफ्फरनगर वायरल वीडियो को बुढ़ाना का बताया जा रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुज्जफरनगर पुलिस ने कहा, “प्रकरण के संबंध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।” वहीं इस पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं जहां इस @NCIBHQ x वीडियो को 8000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है। एक यूजर ने कहा बहुत शर्मनाक तो एक ने लिखा जब तक हमारी बहन बेटियां दिनदहाड़े सड़कों पर मानसिक उत्पीड़न का शिकार होती रहेगी तब तक हम शर्मसार होते रहेंगे।

अलग-अलग प्लेटफार्म से इस वीडियो को शेयर करते हुए लोगों का गुस्सा देखा जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 3, 2026

Viral Video

अक्टूबर 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 3, 2026

Health Tips

अक्टूबर 3, 2026

Diabetes

अक्टूबर 3, 2026

Viral Video

अक्टूबर 2, 2026