Agra Viral Video: माता-पिता अपने बच्चों को पाल कर बड़ा करते हैं ताकि जब उन्हें बुढ़ापे में सहारे की जरूरत हो तब कोई अपना उन्हें हाथ दे सके। यहां आगरा वायरल वीडियो को देखकर निश्चित तौर पर आज के समय में किसी पर भरोसा करना आपकी सबसे बड़ी गलती बन जाती है। यह पल निश्चित तौर पर दिल दहला देने के लिए काफी है जहां एक बुजुर्ग दंपति रोते हुए नजर आते हैं। फूट-फूट कर कैमरे पर अपनी व्यथा सुनाते हुए जिस बेटे को उन्होंने बुढ़ापे का सहारा माना था उसी ने बहू के साथ मिलकर घर से निकाल दिया है।
फूट-फूट कर रोते हुए कपल को देख भर जाएगा दिल
🚨Heart-wrenching: Agra couple say the son they trusted betrayed them – Help Him 🙏
Words: 1000 video बनाए मगर कोई सुनवाई नहीं
Sikandra’s Rajesh Agarwal 70 and Geeta Rani 60 say they adopted a son to lean on in old age
They allege he sold their house for ₹46 lakh and left them on the street.
Now at Ram Lal old-age home, they say they have made over 1,000 videos since 2022, yet no one has heard them
— Ramesh Speaks (@rameshofficial0) October 3, 2026
वीडियो की बात करें तो इसमें बुजुर्ग यह कहते हुए नजर आते हैं कि “1800 वीडियो बनाने के बाद भी कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।” वह कहते हुए नजर आते हैं कि जिस घर को बनाने में उन्होंने 75 लाख रुपए लगाए इस घर से उनके बेटे और बहू ने निकाल दिया। इस दौरान दंपति रोते हुए देखते हैं और फूट फूट कर अपनी व्यथा सुनाते नजर आते हैं।
Agra Viral Video पर पुलिस ने क्या कहा
वहीं इस वीडियो के साथ बताया गया है कि बुजुर्ग शख्स की उम्र 70 साल है तो वहीं उनकी पत्नी 60 साल की है। उन्होंने अपने बेटे को गोद लिया था लेकिन उनके बेटे ने घर बेचकर उन्हें सड़क पर छोड़ दिया। 2022 से अब तक उन्होंने 1800 वीडियो बनाए हैं। वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने बताया कि “उक्त वायरल वीडियो के संबंध में थाना मलपुरा पुलिस द्वारा की गई जाँच में ज्ञात हुआ कि प्रकरण पारिवारिक मकान के स्वामित्व एवं बंटवारे से संबंधित है। आवेदक द्वारा अपने बड़े पुत्र एवं पुत्रवधू के विरुद्ध मकान में हिस्सेदारी को लेकर शिकायत की गई थी। उक्त मकान पुत्रवधू के नाम पंजीकृत है तथा बंटवारे संबंधी वाद माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।”
पुलिस कर रही दंपत्ति की शिकायत पर कार्यवाही
इसके साथ ही आगरा वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने बताया कि “आवेदक वर्तमान में अपने छोटे पुत्र एवं पत्नी के साथ किराए के मकान में निवासरत हैं। दोनों पक्षों से पूछताछ में परस्पर विरोधी कथन प्राप्त हुए हैं। प्रकरण सिविल प्रकृति का है तथा माननीय न्यायालय के संज्ञान में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा प्रकरण में सतर्क दृष्टि रखते हुए अग्रिम जाँच एवं नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।”
वायरल वीडियो को देखकर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और माता-पिता के साथ बच्चों के रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।







