---Advertisement---

Bigg Boss 20: 2 दशक के बाद बना सलमान खान का शो इतिहास! भारत भर में दर्शकों के बीच गूंज, मिलेगा अद्भुत टेलीविजन अनुभव

Bigg Boss 20: सलमान खान का शो इस साल एक ऐतिहासिक मोड पर पहुंच चुका है जहां इसके दो दशक पूरे हो चुके हैं। ऐसे में एक ऐसा अनुभव लेने के लिए तैयार हो जाए जो आज से पहले इतिहास में कभी नहीं हुआ था। जानिए पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 6, 2026 3:32 अपराह्न

Bigg Boss 20
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 20: कंट्रोवर्सी, लड़ाई-झगड़ा और हर एपीसोड में एक दिलचस्प बवाल इसी का नाम है सलमान खान का शो जो पिछले 20 साल से लोगों को एंटरटेन करते हुए आ रहा है। इस सबके बीच 6 सितंबर को इसका आगाज होने वाला है लेकिन यह साल कई मायनों में खास होने वाला है क्योंकि इस बार वाकई लगभग 2 दशक के बाद इतिहास दर्ज हो रहा है। बिग बॉस 20 की शुरुआत के साथ ही आखिर कैसे फैंस को एक अलग एक्सपीरियंस मिलने वाला है और देश भर में दर्शकों के बीच इसकी गूंज सुनाई देगी। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

बिग बॉस 20 के साथ अलग अलग वर्जन का लुत्फ उठा पाएंगे दर्शक

पहली बार बिग बॉस के इतिहास में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के नए सीजन एक साथ 6 सितंबर 2026 को शुरू हुए हैं। जहां बिग बॉस के हिंदी वर्जन को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं तो वही तमिल भाषा में विजय सेतुपति नजर आ रहे हैं। तेलुगु में नागार्जुन और कन्नड़ में किच्चा सुदीप के साथ मलयालम में मोहनलाल की होस्टिंग देखने के लिए दर्शक तैयार हो जाए। दरअसल 2026 में पहली दफा इतिहास बना है जहां एक ही समय पर कई भाषाओं में बिग बॉस देखने का मौका फैंस को मिलने वाला है।

कैसे पूरे देश को बांधने में जुटे बिग बॉस मेकर्स

एक ही शाम को अपने पसंदीदा वर्जन और होस्ट को दर्शक देख सकेंगे और बिग बॉस मेकर्स ने निश्चित तौर पर पूरे भारत को इस रियलिटी शो में बांधने की जिम्मेदारी ले ली है। अब ऐसे में रियलिटी टीवी के इतिहास में पहली बार अलग-अलग भाषाओं के होस्ट को एक ही समय पर बिग बॉस की आवाजों के साथ स्क्रीन पर देखना निश्चित तौर पर काफी एक्साइटिंग होने वाला है।

Bigg Boss 20 में लगेगा अलग अलग तड़का

जहां तक बात करें बिग बॉस 20 की तो इससे कई कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो चुका है जहां मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी, कनिका मान और बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी नजर आने वाली है। इसके अलावा भी कई बड़े चेहरों को शो में देखा जा सकता है जिसमें आम्रपाली दुबे का नाम भी शुमार है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 6, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 6, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

अक्टूबर 6, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 6, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 6, 2026