Salman Khan: देश के सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो की लिस्ट में शुमार बिग बॉस 20 की वापसी हो रही है और प्रीमियम डे की शूटिंग पर सलमान खान गुस्से में नजर आए। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसे देखने के बाद फैंस के बीच भाईजान सुर्खियों में आ गए हैं। वहीं दूसरी तरफ दो कंटेस्टेंट की झलक दिखा दी गई है जिसके बाद इतना तो साफ है कि बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी को बिग बॉस 20 में देखा जाएगा। अपने इंट्रोडक्शन में उन्होंने जो कहा हुआ चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं आखिर क्यों सलमान खान सेट पर बिफरे हुए नजर आए।
क्यों Salman Khan को आया सबके सामने गुस्सा
View this post on Instagram
दरअसल बिग बॉस 20 की प्रीमियम शूटिंग के दौरान सलमान खान से पैप्स फोटोज देने के लिए बोल रहे थे इस दौरान कुछ पैप्स बाबा बाबा चिल्लाने लगे। इस पर भाई जान बिफर जाते हैं और वह कहते हैं बाबा बाबा यह मेरा काम नहीं है बाबा मुझे समझाने की कोई जरूरत नहीं है। इस दौरान एक पैप को यह भी कहते हुए नजर आते हैं कि तुम अकेले नहीं हो बाकी सब लोग भी हैं।
ईशा रिखी ने बादशाह को लेकर क्या कहा
View this post on Instagram
वहीं दूसरी तरफ कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस 20 मेकर्स की तरफ से ईशा रिखी की झलक दिखाई गई है जहां पर इंट्रोडक्शन प्रोमो में वह कहती हुई नजर आती है कि “मैं पंजाबी और हिंदी फिल्म में एक्टिंग कर चुकी हूं। वह मेरी जिंदगी का सबसे बेस्ट फेज था। उसके बाद मुझे प्यार हुआ और जो कुछ भी मैंने फेस किया, जब आपका ट्रस्ट टूटता है कुछ रिश्तों से तो…।” इस दौरान ईशा रिखी की आंखों से आंसू निकल जाते हैं। वहीं लोग बादशाह को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।
सलमान खान इस अंदाज में आए नजर
सलमान ने बिग बॉस शूटिंग के लिए डार्क ब्राउन लेदर काउबॉय हैट, मैचिंग बूट्स और सिल्वर बेल्ट बकल पहना था। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए टी-शर्ट, वेस्ट और जींस पहनी थी। उनका यह बदला हुआ अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
बिग बॉस 20 में दिख सकते हैं ये कंटेस्टेंट
रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 20 में ईशा रिखी, कनिका मान, कुशाल तंवर, येडा युंग, माही विज, आम्रपाली दुबे, गीता बसरा, उदिति सिंह, फैजल खान, रोहेद खान, रिया अहीर, लव गिल, रीति तिवारी नजर आ सकती हैं।







