---Advertisement---

क्या ईशा रेखी संग बिग बॉस 20 में कंट्रोवर्सी से बचने के लिए Badshah ने दी तलाक की आखिरी सफाई, 5 महीने की शादी का हुआ इस तरह अंत

Badshah: जहां एक तरफ ईशा रेखी के बिग बॉस 20 में एंट्री की अटकलें चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ रैपर ने उनके साथ अपनी शादी के अंत की घोषणा कर दी है। तलाक की खबर पर पुष्टि करते हुए उन्होंने अपना अंतिम मैसेज कहा है। जानिए क्या है पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 1, 2026 11:05 पूर्वाह्न

Badshah
Follow Us
---Advertisement---

Badshah: चट मंगनी पट ब्याह और झट से तलाक! कुछ ऐसा ही रहा रैपर की दूसरी शादी ईशा रेखी के साथ जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया। अभी 5 महीने पहले ही उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब बादशाह ने इस बात की घोषणा कर दी है कि आखिरकार वे अलग हो रहे हैं और यह उन दोनों का फैसला है। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर ईशा रेखी के बिग बॉस 20 में एंट्री से पहले बादशाह ने यह पुष्टि क्यों की है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

इस तरह ईशा रेखी संग बादशाह ने खत्म किया रिश्ता

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बादशाह ने तलाक की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “मैंने और ईशा रेखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपने-अपने रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है, और हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इस मामले पर हमारा यही एकमात्र बयान होगा। हम दिल से रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारे रिश्ते के बारे में आगे कोई अंदाज़ा या धारणा न बनाई जाए।”

क्यों बादशाह और ईशा रेखी का जुड़ा बिग बॉस से कनेक्शन

वहीं इस सबके बीच यह भू पुष्टि हुई है कि ईशा रेखी बिग बॉस 20 में एंट्री कर सकती है तो वहीं लोगों का कहना है कि बादशाह आगे कोई भी कंट्रोवर्सी नहीं चाहते हैं इसी वजह से उन्होंने सभी विवादों पर विराम लगाने में भलाई समझी है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आकांक्षा चमोला की तरह डिवोर्स कार्ड को ईशा रेखी बिग बॉस में खेल सकती है। आगे उनका रिश्ता किस तरह मोड़ लेता है यह देखना खास है।

Badshah की शादी क्यों रही विवादों में

बता दें कि बादशाह और जैस्मिन मसीह की शादी साल 2012 में हुई थी। हालांकि 8 साल तक साथ रहने के बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया था। उनकी शादी में एक बेटी भी है। वहीं करीब 5 महीने पहले ईशा रेखी की मां ने तस्वीर और वीडियो को शेयर कर उनकी शादी की पुष्टि की थी। अब ऑफीशियली उन्होंने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aishwarya Rai Bachchan

सितम्बर 1, 2026

Hair Care

सितम्बर 1, 2026

Ram Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Yash

अगस्त 31, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026