---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: टिकट टू फिनाले में नहीं मिली अभिषेक को जगह, मात देकर दावेदार बने ये 3 कंटेस्टेंट

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में हर दिन नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ पूजा भट्ट घर की कप्तानी संभाल रही थी वहीं उनकी कैप्टंसी के अंदर में नॉमिनेशन टास्क हुआ। उन्होंने अभिषेक मल्हान को बचाकर गेम में ट्विस्ट लाती हुई नजर आई। वहीं इस हफ्ते ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2023 11:25 पूर्वाह्न

BIGG BOSS OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में हर दिन नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ पूजा भट्ट घर की कप्तानी संभाल रही थी वहीं उनकी कैप्टंसी के अंदर में नॉमिनेशन टास्क हुआ। उन्होंने अभिषेक मल्हान को बचाकर गेम में ट्विस्ट लाती हुई नजर आई। वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मनीषा रानी और आशिका भाटिया नॉमिनेट है। घर में बीते दिनों टिकट टू फिनाले टास्क हुआ और इसमें अभिषेक मल्हान को मात खानी पड़ी। जी हां, टिकट टू फिनाले टास्क में अभिषेक को नहीं बल्कि ऐसे कंटेस्टेंट को जगह मिली जिनके नाम जानकर आप चौक जाएंगे। फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। आइए जानते हैं आखिर किसे मिली टिकट टू फिनाले की दावेदारी।

आखिर किसे मिलेगी फिनाले वीक में जगह

दरअसल घर में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ जिसमें कंटेस्टेंट को 3 टीम में बांटा गया। टीम A में अविनाश सचदेव, जद हदीद और आशिका भाटिया थी तो टीम B में अभिषेक, मनीषा रानी और पूजा भट्ट शामिल थी वहीं टीम C में एल्विश यादव, जिया शंकर और बेबीका धुर्वे को जगह दी गई थी। तीनों टीमों के बीच एक जबरदस्त टक्कर हुई और मिली जानकारी के मुताबिक टीम C ने इस टास्क को अपने नाम कर लिया और टिकट टू फिनाले की दावेदारी बना ली है। ऐसे में अब एल्विश, जिया और बेबिका के बीच में टिकट फिनाले के लिए एक जबरदस्त कंपटीशन होने वाला है।

एल्विश और अभिषेक के बीच होगी जबरदस्त टक्कर

एल्विश यादव घर के अंदर और बाहर दोनों तरफ ट्रेंड कर रहे हैं और उन्होंने अभिषेक से बीते दिनों कहा था कि चाहे मैं जीतू या फिर तू। मेरे लिए विनर तू ही है क्योंकि तुम यहां पहले दिन से हो और यहां बहुत कुछ करते रहे हो। मैं जीतू या तुम टॉफी तो अपनी कम्युनिटी के पास ही जाएगी।” अभिषेक और एल्विश के बीच एक जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है और दोनों एक दूसरे को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। अब ऐसे में देखना दिलचस्प है कि एल्विश और अभिषेक में से कौन बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी अपने नाम कर पाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shehnaaz Gill

मई 14, 2026

Abhishek Bachchan

मई 14, 2026

Cannes 2026

मई 14, 2026

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13

मई 14, 2026

Tara Sutaria

मई 14, 2026

Karuppu Movie

मई 14, 2026