---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: रंगीन और आलीशान घर सजधज कर तैयार, वीडियो में झलक देख एक्साईटेड हुए फैंस

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 जल्द ही ऑन एयर होने के लिए तैयार है। आप यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर इंजॉय कर सकते हैं। एक बार फिर सलमान खान इस शो में दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड है और शो का बेसब्री से इंतजार ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 15, 2023 3:30 अपराह्न

bigg boss ott 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 जल्द ही ऑन एयर होने के लिए तैयार है। आप यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर इंजॉय कर सकते हैं। एक बार फिर सलमान खान इस शो में दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड है और शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो की शुरुआत से पहले ही ओटीटी सीजन 2 के घर की झलक देखने को मिली है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। कहने में दो राय नहीं है इस बार घर को काफी आलीशान डिजाइन किया गया है। ऐसे में कंटेस्टेंट इस घर में हर सुख सुविधा को एंजॉय कर सकते हैं। हालांकि गेम खेलते हुए उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

हर चीज है खास तरीके से डिजाइन

बिग बॉस घर को काफी अच्छे से सजाया गया है। इस बात की खबर पहले से आ रही थी कि इस बार थीम और सेट को काफी अलग बनाया गया है लेकिन अब सामने है कि घर को वाकई काफी खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिम एरिया से लेकर सीटिंग एरिया तक काफी खास है। डाइनिंग टेबल हो या फिर बेडरूम कंटेस्टेंट के लिए काफी सुख सुविधा का ख्याल रखा गया है। इसके अलावा वीडियो में जेल को भी दिखाया गया है और वहीं सीढ़ी भी है जहां कंटेस्टेंट बैठकर बातचीत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन एक्‍ट्रेसेस को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

वीडियो देख एक्साईटेड हुए शो के फैंस

‘द खबरी’ ट्विटर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में स्विमिंग पूल से लेकर वॉशरूम और किचन एरिया की झलक भी दिखाई गई है। वीडियो को देख फैंस काफी उत्साहित है। ऐसे में कहने में दौराय नहीं है कि लोगों को यह शो एक बार फिर इंप्रेस करने के लिए तैयार है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और शो के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

ये कन्टेस्टेंट आएंगे नजर

17 जून को जियो सिनेमा पर प्रसारित होने वाले इस शो को लेकर कन्टेस्टेंट के नाम भी सामने आ चुके हैं। कई कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। बता दें कि इस बार बिग बॉस घर में अविनाश सचदेव, पलक पुरसवानी, अभिषेक मल्हार, पुनीत कुमार, फलक नाज मनीषा रानी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ आलिया नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026

Samay Rain

जुलाई 15, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026