---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: ‘बिहारी बाला’ के अंदाज से लेकर पूजा भट्ट की एंट्री को देख चौंके फैंस, प्रीमियर पर ये रहा सबसे खास

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान आ चुके हैं बिग बॉस हॉट ओटीटी 2 लेकर और शो का प्रीमियर हो चुका है। कहने में दो राय नहीं है कि इस बार का बिग बॉस कुछ तो ‘ओवर द टॉप’ करेगा क्योंकि कंटेस्टेंट काफी अलग अंदाज में प्रीमियर डे पर ही नजर आए। शो को लेकर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 18, 2023 10:43 पूर्वाह्न

bigg boss ott season 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान आ चुके हैं बिग बॉस हॉट ओटीटी 2 लेकर और शो का प्रीमियर हो चुका है। कहने में दो राय नहीं है कि इस बार का बिग बॉस कुछ तो ‘ओवर द टॉप’ करेगा क्योंकि कंटेस्टेंट काफी अलग अंदाज में प्रीमियर डे पर ही नजर आए। शो को लेकर कई चीजों ने लोगों का ध्यान खींचा है और यह उन्हें पूरे सीजन शो को देखने के लिए मजबूर कर देगा। जी हां प्रीमियर डे पर ही कई कंटेस्टेंट का पैनल के साथ भिड़ंत देखने को मिली तो कईयों का आपस में अनबन हुआ। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार का शो कुछ घमासान होने वाला है। आइए जानते हैं आखिर क्या खास रहा प्रीमियर में।

पूजा भट्ट की घर में एंट्री

इस बार सबसे बड़ा ट्विस्ट यह था कि 6 पैनल में मौजूद एक को जनता की आवाज बनकर कंटेस्टेंट के तौर पर शो में जाना था। इसमें सनी लियोनी, दिबांग, अजय जडेजा, संदीप सिकंद, एमसी स्टैन और पूजा भट्ट मौजूद थी। ऐसे में पूजा भट्ट शो में कंटेस्टेंट के रूप में घर के अंदर गई हैं। यह बात सच है कि लोगों को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि पूजा भट्ट बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ सकती है। उन्हें देखकर फैंस से लेकर कंटेस्टेंट तक चौक गए थे।

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन एक्‍ट्रेसेस को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

अभिषेक मल्हान की पैनल से भिडंत

‘फुकरा इंसान’ अभिषेक मल्हान भी प्रीमियर नाइट में ही लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हुए। इस दौरान उनका से भिड़ंत देखने को मिला। दिबांग ने उन्हें कहा कि ज्यादा नकली हवा भरने की जरूरत नहीं है। इस बात को लेकर अभिषेक का पैनल के साथ बहस भी हुई और वह जवाब देने से पीछे नहीं रहे।

मनीषा रानी का दिखा अलग अंदाज

बिहार की बाला मनीषा रानी ने इस दौरान लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने अपने अंदाज से पैनल से लेकर सलमान खान तक के दिल को जीतने में कामयाब हुई। मनीषा का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उनका ह्युमर और उनका बिहारी टच फैंस को इंप्रेस करने के लिए काफी है। प्रीमियर में तो उनका जलवा बरकरार रहा और अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या शो में भी वह ऐसे ही तड़का लगाती हैं। अगर ऐसा होता है तो इस बार का बिग बॉस ओटीटी टूर 2 निश्चित तौर पर काफी मजेदार होने वाला है।

कैसे गुजारा करेंगी पलक और आकांक्षा

अगर शो की बात करें तो इसमें अब तक 11 कंटेस्टेंट की घर में एंट्री हो चुकी है। वहीं पलक पुरसवानी और आकांक्षा पुरी को बिना करेंसी के घर के अंदर भेजा गया है। जी हां, ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कैसे वह बिग बॉस घर में खुद का गुजारा करती है। इस बार बेड से लेकर अन्य सामान के लिए कंटेस्टेंट को करेंसी लेना पड़ेगा। एंट्री के समय ही जनता की आवाज कंटेस्टेंट को रैंक कर उन्हें करेंसी दे चुके हैं।

इन कन्टेस्टेंट ने खींचा ध्यान

अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी के बीच स्टेज पर ही एक तीखी नोकझोंक देखने को मिली। वहीं अब घर के अंदर आखिर क्या होता है यह देखना दिलचस्प होगा। वही अगर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ आलिया सिद्दीकी की बात करें तो उन्होंने अपने मिस्ट्री मैन को लेकर खुलासा किया और उन्होंने बताया कि वह अपनी नेगेटिव छवि को यहां सुधारने के लिए आई है।

एंट्री के साथ पुनीत ने काटा हंगामा

अगर कन्टेस्टेंट की बात हो रही है तो पुनीत सुपरस्टार को कैसे भूल सकते हैं। घर में आने के साथ ही उन्होंने हंगामा मचाना शुरू कर दिया है। जहां उन्हें जनता से 2 नंबर पर वोटिंग की गई थी वहीं जनता की आवाज पैनल ने उन्हें 10वें नंबर पर लेकर गए। इसके बाद पुनीत बिफड़े नजर आए। ऐसे में वह बिग बॉस के घर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए दिखे जिसके बाद उन्हें बिग बॉस से उन्हें फटकार सुननी पड़ी।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026