---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: कोर्ट केस के बाद सलमान के शो में दिखेगी नवाजुद्दीन की एक्स वाइफ आलिया, देखें कंफर्म कंटेस्टेंट लिस्ट

Bigg Boss OTT 2: पिछले कुछ समय से बिग बॉस ओटीटी 2 काफी चर्चा में है।कहा जा रहा है कि यह शो काफी मजेदार होने वाला है। ऐसे में कंटेस्टेंट के नाम की लिस्ट भी सामने आ रही है। अब कई कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। कुछ समय से इन नामों पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 14, 2023 2:12 अपराह्न

bigg boss ott 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: पिछले कुछ समय से बिग बॉस ओटीटी 2 काफी चर्चा में है।कहा जा रहा है कि यह शो काफी मजेदार होने वाला है। ऐसे में कंटेस्टेंट के नाम की लिस्ट भी सामने आ रही है। अब कई कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। कुछ समय से इन नामों पर कयास जारी थे लेकिन अब खुद इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है। इस शो में कई टीवी सेलेब्स और नामी चेहरे नजर आने वाले हैं। ऐसे में इतना तो तय है कि सलमान खान के शो में सितारों का जमावड़ा देखने को मिलेगा और कहने में दो राय नहीं है कि यह शो को और भी इंटरेस्टिंग बनाने के लिए कारगर है। इस लिस्ट में कई नाम ऐसे हैं जिसे जानकर शायद आप चौक जायेंगे।

नवाजुद्दीन की एक्स वाइफ मचाएंगी बवाल

बिग बॉस को ओटीटी के कंफर्म कन्टेस्टेंट की बात करें तो इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ आलिया का नाम भी सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि कोर्ट केस लड़ने के बाद आलिया इस शो में दमखम दिखाने के लिए आ रही है। नवाज पर तमाम तरह के आरोप लगाने के बाद आलिया को इस शो में देखना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है।

ये भी पढ़ें: शादी के 5 साल बाद धोखा मिलने से टूट गयी थी Kirron Kher, अनुपम खेर से पहले इस शख्स को चाहती थी एक्ट्रेस

भाई के हित में लड़ने के बाद बिग बॉस ने लड़ेंगी फलक नाज

तुनिशा शर्मा सुसाइड केस के बाद शीजान खान का नाम सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आया था। उन पर एक्ट्रेस को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। ऐसे वक्त में शीजान खान की बहन फलक नाज ने अपने भाई को सपोर्ट किया और वह उनकी हित में लड़ाई लड़ती नजर आई थी। कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी फलक अब सलमान खान के शो में दिखाई देंगी।

अविनाश सचदेव भी आएंगे नजर

‘छोटी बहू’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी अविनाश सचदेव एक बार फिर अपने करियर को पुश देने के लिए बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस शो के जरिए वह अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे

जिया शंकर भी दिखाएंगी कमाल

कई सीरियस में दिखने वाली जिया शंकर बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने वाली है। इस शो में उनको देखना फैंस के लिए वाकई काफी खास होने वाला है।

आकांक्षा पुरी को देखना होगा दिलचस्प

पारस छाबड़ा संग ब्रेककप के बाद चर्चा में आई आकांक्षा पुरी को शो में देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं।यह बात सच है कि बिग बॉस के लिए आकांक्षा को कई बार अप्रोच किया गया था लेकिन वह नहीं मानी थी।

पलक पुरसवानी भी मचाएंगी धमाल

कभी अविनाश सचदेव की गर्लफ्रेंड रह चुकी पलक को बिग बॉस ओटीटी में देखना वाकई काफी खास होने वाला है। अब यह देखना है कि अविनाश सचदेव के साथ शो में वह किस तरह रहती हैं।

ये कंटेस्टेंट भी आ सकते हैं नजर

मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान के शो में मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे, जैद हदीद, पुनीत सुपरस्टार, अभिषेक मल्हन और साइरस ब्रोचा भीं नजर आने वाले हैं।

यहां देख सकते हैं बिग बॉस ओटीटी

बिग बॉस ओटीजी के कई प्रोमो रिलीज हो चुके हैं जिसे सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। शो की बात करें तो यह 17 जून से जियो सिनेमा पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस शो के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं और माना जा रहा है कि यह शो धमाल मचा देगी और हो भी क्यों ना जब सलमान खान खुद इसे होस्ट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

अप्रैल 1, 2026

Dhurandhar 2 Plagiarism Row

अप्रैल 1, 2026

Rakesh Bedi

अप्रैल 1, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 13

अप्रैल 1, 2026

Vicky Kaushal

अप्रैल 1, 2026

Ramayana

अप्रैल 1, 2026