---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: घर में नई कप्तान बनने के बाद नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट में फेरबदल, आखिर कौन होगा बेघर

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में हर दिन नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। जहां वीकेंड के वार पर सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाई थी और उन्हें गेम पर फोकस करने के लिए कहा था। वहीं नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट एक दूसरे पर भड़ास निकालते हुए नजर आए। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 4, 2023 10:46 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में हर दिन नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। जहां वीकेंड के वार पर सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाई थी और उन्हें गेम पर फोकस करने के लिए कहा था। वहीं नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट एक दूसरे पर भड़ास निकालते हुए नजर आए। जी हां, दरअसल बीते दिन बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ जो वाकई काफी मसालेदार था। इस दौरान एक दूसरे पर छींटाकशी करने का किसी कंटेस्ट ने मौका नहीं छोड़ा और यही वजह रहा कि घर के दो कंटेस्टेंट को छोड़कर बाकी सब नॉमिनेट हो गए। आइए जानते हैं आखिर क्या रहा कल के एपिसोड में खास।

कैप्टेंसी टास्क में अलग ट्विस्ट

बिग बॉस की तरफ से घोषणा की गई कि नॉमिनेशन टास्क में अभिषेक मल्हान कैप्टन होने की वजह से सेव हैं। इसके अलावा अब्दू क्योंकि गेस्ट के तौर पर आए हुए थे इसलिए उन्हें भी नॉमिनेशन टास्क से सेव रखा गया। जद हदीद को पहले से सलमान खान ने नॉमिनेट किया है। ऐसे में बाकी बचे कंटेस्टेंट को दो लोगों को ‘रिजेक्ट’ का ठप्पा लगाकर नॉमिनेट करना था। एक दूसरे पर ठप्पा लगाकर घर के सारे कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए लेकिन इसमें पूजा बच गई। हालांकि उन्हें भी मनीषा रानी ने रिजेक्ट किया था।

घर की नई कप्तान बन गई जिया शंकर

पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान को छोड़ घर के बाकी कंटेस्ट नॉमिनेट हो गए लेकिन इस गेम में ट्विस्ट तब आया जब जिया शंकर घर की नई कप्तान बन गई। कप्तानी संभालने के बाद जिया को एक ऑफर दिया गया और बिग बॉस ने उन्हें अपने बदले 1 कंटेस्टेंट की बलि चढ़ाने के लिए कहा और खुद को सेव करते हुए पूजा भट्ट का नाम लिया। इस तरह पूजा भट्ट भी नॉमिनेट हो गई।

मनीषा रानी को नियम तोड़ने की वजह से जेल

जिया शंकर घर की नई कप्तान बन गई और हाल ही में उन्होंने मनीषा रानी को नियम तोड़ने की वजह से जेल भेजा है। यह बात सच है कि बिग बॉस में हर दिन नए ड्रामे देखने को मिलते हैं और ऐसे में नॉमिनेशन टास्क भी काफी दिलचस्प रहा। अब इस हफ्ते घर से कौन एलिमिनेट होता है इसे लेकर लोगों को इंतजार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026