---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान का शो होगा और भी ‘सनी’! इस रोल के साथ होगी Sunny Leone की एंट्री

Bigg Boss OTT 2: पिछले कुछ समय से सलमान खान का शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ काफी चर्चा में है। यह शो 17 जून से ओटीटी प्लेटफार्म जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस शो को लेकर कई खबर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वहीं अब एक और बड़ी खबर वायरल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 16, 2023 6:33 अपराह्न

bigg boss ott 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: पिछले कुछ समय से सलमान खान का शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ काफी चर्चा में है। यह शो 17 जून से ओटीटी प्लेटफार्म जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस शो को लेकर कई खबर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वहीं अब एक और बड़ी खबर वायरल हो रही है जिसके मुताबिक सनी लियोनी 12 साल बाद एक बार फिर बिग बॉस घर में एंट्री करने के लिए तैयार है। जी हां आपने सही सुना, मिली जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना सलमान खान के शो में धमाल मचाने के लिए एक बार फिर आ रही है। बिग बॉस 5 में नजर आने वाली सनी का एक बार फिर शो में दिखना वाकई काफी इंटरेस्टिंग है।

बिग बॉस साबित हुआ था सनी के लिए माइलस्टोन

याद हो कि बिग बॉस 5 में सनी लियोनी कन्टेस्टेंट के तौर पर नजर आई थी। इस दौरान उनके डांस और उनकी खूबसूरती को देख फैंस दीवाने हो गए थे। वहीं इस शो के दौरान महेश भट्ट की नजर सनी लियोन पर पड़ी और वह उनकी खूबसूरती के कायल हो गए। उन्होंने खुद ‘जिस्म 2’ का ऑफर शो में जाकर दिया था। इस शो ने सनी लियोन की किस्मत पलट दी और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं अब एक बार फिर सनी का शो में दिखना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है।

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन एक्‍ट्रेसेस को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

सनी ने कहीं ये बात

फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि सनी लियोनी आखिर किस रोल में नजर आएंगी। क्या वह एक बार फिर से कंटेस्टेंट के तौर पर दिखाई देंगी या फिर सलमान के साथ होस्टिंग सम्भालेंगी। फैंस को फिलहाल इस बारे में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। अगर सनी लियोन की बात करें तो उन्होंने खुद एक इंटरव्यू इस बारे में कहा कि “यह बिल्कुल ऐसा है जैसे मेरी एक बार फिर घर वापसी हो रही है। इस शो से मेरी बहुत सारी यादें जुड़ी हुई है। यह वह जगह है जहां से मेरे करियर ने टर्निंग प्वाइंट लिया था। मैं इस शो को हमेशा बहुत नजदीक से फॉलो करती हूं और अब इसे अलग लेवल पर ले जाने के लिए भी तैयार हूं। ऐसे में अब आप इंतजार करिए और देखिए कि इस बार का सीजन और भी सनी होगा।”

मिया खलीफा भी आ सकती है नजर

गौरतलब है कि शो के कई कंटेस्टेंट का नाम सामने आ रहा है। इस लिस्ट में अविनाश सचदेव, पलक पुरसवानी से लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। वहीं बीते दिन यह भी खबर सामने आई है कि इस शो में मिया खलीफा भी नजर आ सकती है। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन फैंस उन्हें शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अब इंतजार है तो शो के ऑनएयर होने का।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Vivian Dsena

मार्च 30, 2026

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026