---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट को फिनाले में पहुंचाने के लिए शो है बायस्ड! क्या एल्विश के खफा होने पर मेकर्स को देनी पड़ी सफाई

Bigg Boss OTT 2: इन दिनों सलमान खान का कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी हर तरफ सुर्खियों में है। अभिषेक मल्हान सबसे पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं वहीं बीते दिनों एक बार फिर नॉमिनेशन टास्क हुआ। इसमें कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद एक बार फिर मेकर्स सवालों के घेरे में आ गए हैं। दरअसल बीते ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 8, 2023 9:55 पूर्वाह्न

bigg boss ott 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: इन दिनों सलमान खान का कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी हर तरफ सुर्खियों में है। अभिषेक मल्हान सबसे पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं वहीं बीते दिनों एक बार फिर नॉमिनेशन टास्क हुआ। इसमें कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद एक बार फिर मेकर्स सवालों के घेरे में आ गए हैं। दरअसल बीते टास्क में पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे नॉमिनेशन से बच चुकी है। जी हां, लोग मेकर्स पर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। दरअसल टास्क के परिणाम से जहां घरवाले भी हैरान नजर आए वहीं फैंस को भी यह बात हजम नहीं हो रही है।आइए जानते हैं आखिर कौन हुए इस हफ्ते नॉमिनेट और आखिर क्यों बिग बॉस पर उठ रहे सवाल।

ये कंटेस्टेंट हुए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट

दरअसल फिनाले वीक में पूजा भट्ट और बेबिका फाइनलिस्ट बन चुकी है लेकिन फिनाले बिग में तीन कंटेस्टेंट के सिर पर एलिमिनेशन की तलवार लटक गई है। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मिड वीक एविक्शन में किस कंटेस्टेंट की पारी खत्म होती है लेकिन मेकर्स का यह फैसला फैंस को रास नहीं आ रहा है। वही टास्क के बाद एल्विश यादव, जिया शंकर और मनीषा रानी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं।

नॉमिनेशन टास्क रहा जबरदस्त

दरअसल फिनाले वीक के लिए नॉमिनेशन टास्क हुआ जिसमें कंटेस्टेंट को वक्त पर पहरा लगाने का टास्क दिया गया। इस टास्क के दौरान जिया शंकर और अभिषेक की जोड़ी बनी तो दूसरी जोड़ी पूजा और बेबिका की थी वहीं तीसरी मनीषा और एल्विश साथ में खेलते नजर आए। इस दौरान एक सदस्य को एक्विटी एरिया में जाकर दूसरे को वक्त पर पहरा लगाना था और उन्हें 27 मिनट का समय दिया गया था। ऐसे में बेबिका, मनीषा और जिया एक्टिविटी एरिया में जाकर घरवालों की तारीफ करती हुई नजर आती हैं वहीं उनके जोड़ीदार समय पर पहरा लगाते हैं। इस टास्क में एल्विश अपनी जीत को लेकर निश्चिंत थे लेकिन टास्क के बाद परिणाम ने उन्हें चौंका कर रख दिया।

परिणाम पर एल्विश ने भी उठाए सवाल

एल्विश खुलेआम इस परिणाम से बिग बॉस से खफा नजर आए। जहां तक बिग बॉस को भी इस बात की खबर हो गई की उनके परिणाम पर सवाल उठाए जा रहे हैं जिसके बाद उन्होंने कहा कि आप घर जाकर अनकट सीन देख सकते हैं उसमें आपको समय दिख जाएगा। इसके बावजूद एल्विश मनीषा के साथ बातचीत करते हुए दिखे तो बिग बॉस ने उन्हें वीडियो फिर से देखने का ऑफर दिया हालांकि उन्होंने मना कर दिया। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है की मेकर्स ने इसे एडिट किया है और समय को बदला गया है। खैर इस बारे में क्या सच्चाई है यह तो फिलहाल सस्पेंस है लेकिन लोग फिनाले वीक के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

सितम्बर 30, 2026

Koffee with Karan Season 9

सितम्बर 30, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 54

सितम्बर 30, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 6

सितम्बर 30, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

सितम्बर 30, 2026

Rajkummar Rao

सितम्बर 30, 2026