---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: वीकेंड का वार पर अभिषेक मल्हान को लेकर हुआ बवाल, किसी ने बहाए आंसू तो किसी की लगी क्लास

Bigg Boss OTT 2 में इन दिनों काफ़ी एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है। शो अपने फिनाले के काफ़ी नज़दीक है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स भी शो जीतने के लिए जी जान लगा रहे हैं। वहीं शनिवार को टेलिकास्ट हुए वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) में जमकर ड्रामा देखने को मिला। इस एपिसोड में सलमान ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 6, 2023 12:07 अपराह्न

BB OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2 में इन दिनों काफ़ी एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है। शो अपने फिनाले के काफ़ी नज़दीक है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स भी शो जीतने के लिए जी जान लगा रहे हैं। वहीं शनिवार को टेलिकास्ट हुए वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) में जमकर ड्रामा देखने को मिला। इस एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) ने अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) को जमकर डाँट लगाई। 

Bigg Boss OTT 2 में अभिषेक मल्हार को लेकर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

दरअसल हाल ही में Bigg Boss OTT 2 के घर में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ जिसमें फुकरा इंसान (Fukra Insaan) यानी अभिषेक मल्हान ने पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) को पीछे छोड़ते हुए फिनाले में एंट्री पा ली। इसी को लेकर पूजा भट्ट ने वीकेंड का वार पर शो के होस्ट और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आगे रोते हुए अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की जिसपर सलमान ने अभिषेक की क्लास लगा दी। 

सलमान ने अभिषेक के कॉन्फ़िडेंस पर चंद कसते हुए कहा कि बिग बॉस ओटीटी केवल इसीलिए हिट जा रहा है क्योंकि इसे अभिषेक के फैंस देख रहे हैं। सलमान ने फुकरा इंसान की क्लास लेते हुए कहा, कि “हम आपके शुक्रगुज़ार हैं कि आप इस शो में आए। अगर आप नहीं होते तो हमारा क्या होता”। 

वीकेंड का वार पर पूजा भट्ट ने छलकाए आंसू

वीकेंड का वार पर सलमान खान ने पूजा भट्ट से उनकी उदासी का कारण पूछा। इस पर पूजा भट्ट इमोशनल हो गईं। उन्होंने रोते हुए सलमान से कहा की वह घरवालों के बर्ताव से खुश नहीं हैं। वह बोलीं कि “मुझे नहीं लगता की मैं कभी ऐसी थी। ऐसा लग रहा है कि हमने लाइफ़ में कुछ पाया ही नहीं है।” आपको बता दें, कि टिकट टू फिनाले टास्क के बाद से ही पूजा अभिषेक से काफ़ी नाराज़ हैं। उनका मानना है कि अभिषेक का घर में लोगों की उम्र को लेकर जो नज़रिया है वह बिलकुल ग़लत है।

कीचड़ टास्क में घरवालों पर निकली पूजा भट्ट की भड़ास 

Bigg Boss OTT 2 के हाल ही में जारी हुए एक प्रोमो में पूजा भट्ट घरवालों पर नाराज़ होतीं नज़र आ रही है। वूट (Voot) द्वारा जारी किया गया यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो घर में हुए एक कीचड़ टास्क का है जिसके दौरान पूजा भट्ट ने घरवालों पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा “हर एक ने यहाँ एक दूसरे को ज़लील किया है। आप लोगों के झगड़े फ़र्ज़ी हैं, आप लोगों की दोस्ती फ़र्ज़ी है…जीतो मगर शान से, बड़प्पन से। मैं यहां पर किसी को पापी नहीं मानती हूं। बहुत लोगों को बेवकूफ़ मानती हूं। इसीलिए मैं ये किचड़ अपने आप पर डालूंगी क्योंकि आप लोग छोटे लोग हैं”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026