---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: सब बदलने के लिए आ रहे अनिल कपूर, दमदार प्रोमो में कहा- ‘बहुत हुआ झक्कास, करते हैं ना कुछ और खास’

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में लगने वाला है जबरदस्त तड़का, अनिल कपूर ने मजेदार प्रोमो को शेयर कर लोगों की बढ़ाई बेताबी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 10, 2024 5:28 अपराह्न

bigg boss ott 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब ऐसे में इसकी स्ट्रीमिंग 21 जून से जिओ सिनेमा प्रीमियम पर शुरू होगी। शो का नया प्रोमो जारी किया गया है जिसमें अनिल कपूर अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। शो के होस्ट बने बॉलीवुड एक्टर ने कहा अब मेरी बारी है क्योंकि इस बार रूल नया होगा और गेम वही। अनिल कपूर के अंदाज को देखने के बाद फैंस फिदा हो गए और निश्चित तौर पर इस बार का सीजन भी मजेदार होने वाला है।

इस दिन शुरू हो रहा शो

इस वीडियो को शेयर करते हुए ऑफिशियल जिओ सिनेमा ने लिखा, “मौसम बदलेगा तापमान बदलेगा एके के आने से अब सब बदलेगा। तैयार हो जाइए इस खास सीजन के लिए बिग बॉस ओटीटी 3 हमारे होस्ट अनिल कपूर के साथ। जिओ सिनेमा पर 21 जून रात 9 बजे से।”

मजेदार प्रोमो में छा गए अनिल कपूर

इस प्रोमो वीडियो में अनिल कपूर की आवाज आती है। सब ने पूछा अब क्या ही बाकी है एके मैंने पूछा क्या-क्या बाकी है एके। वहीं इसके बाद अनिल कपूर की झलक दिखाई देती है और वह कहते हैं भला बुरा खरा खोटा पानी आग गाली ताली सब देखा सब सुना, अब मेरी बारी रूल नया गेम वहीं लड़ेंगे भिड़ेंगे, चीरेंगे, टिकेंगे पता नहीं। थोड़ा लॉजिक थोड़ा मैजिक कुर्सी मंगा रे। उसके बाद फुल टशन मोड में अनिल कपूर बैठे कर कहते हैं बहुत हो गया रे झक्कास करते हैं ना कुछ और खास, अब सब बदलेगा।”

ये कंटेस्टेंट आ सकते हैं नजर

अब लोगों को 21 जून का इंतजार है जिस दिन जिओ सिनेमा पर इस शो को स्ट्रीम किया जा सकता है। यह 24 घंटे लाइव होने वाला है। इस शो में वरुण सोबती, अरमान मलिक, कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और त्रिशाला दत्त, अहाना देओल और वड़ा पाव गर्ल जैसे कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026