---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: क्या फेम कमाने के लिए अरमान मलिक ने रचा 2 शादियों का ढोंग? जवाब में यूट्यूबर बोला “मुझे लगता है इससे…

Bigg Boss OTT 3 के लास्ट एपिसोड में मीडिया द्वारा अरमान मलिक पर फेम कमाने के लिए 2 शादियों का ड्रामा रचाने का आरोप लगा है। चलिए जानते हैं इसका जवाब उन्होंने किस तरह दिया।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 29, 2024 12:24 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और जल्द इसका फिनाले भी होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी मेकर्स द्वारा कंटेस्टेंट की क्लास लगाने और उनसे तीखे सवाल करने के लिए कई मीडिया रिपोर्टर्स को बुलाया गया है। लास्ट एपिसोड में दिखाया गया कि, रिपोर्टर्स ने सभी घर वालों से कई कड़वे सवाल पूछे जो शायद उन्हें पसंद भी न आएं। यही नहीं मीडिया के निशाने पर सबसे ज्यादा मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक और उनका रिश्ता रहा। इसी बीच एक रिपोर्टर ने अरमान और उनकी दोनों शादियों पर फेक होने का रोप लगाया है। चलिए जानते हैं उन्होंने इसके जवाब में क्या कहा।

अरमान मलिक और उनकी शादियों पर लगे फेक होने के आरोप

कल रात के एपिसोड में दिखाया गया कि एक रिपोर्टर यूट्यूबर अरमान मलिक और कृतिका मलिक से सवाल करती हैं और उनके रिश्ते पर फेक होने के आरोप लगाती हैं। रिपोर्टर ने पूछते हुए कहा “आपका जो ये यूनिक रिश्ता है कहीं न कहीं ये क्लेम टू फेम है…अब वो आपकी क्रिएटर जर्नी में हो या बिग बॉस में। कहीं न कहीं ये लगता है कि आप ये सब लोगों की नजरों में आने के लिए करते हो, जैसे अभी पायल मलिक डाइवोर्स को लेकर वीडियो बना रही है और आप सिर्फ ध्यान खीचने के लिए ये सब करते हैं रियल में आपका रिश्ता इतना स्ट्रॉन्ग नहीं है।”

इसके जावाब में अरमान कहते दिखे “मुझे लगता है कि अब मुझे भगवान के पास जाना पड़ेगा क्योंकि, बिग बॉस एक रियलिटी शो है जहां आप कुछ भी नकली नहीं कर सकते। इतने कैमरा हैं यहां..मेरा गुस्सा निकलता है यहां मेरी गाली निकलती है, धक्का भी निकलता है तो, मुझे लगता है आप अपने सवाल थोड़ा सोचें। बिग बॉस एक रियलिटी शो है जहां कुछ नकली नहीं हो सकता, अब इससे ज्यादा मैं कोई प्रूफ नहीं दे सकता।”

कब है Bigg Boss OTT 3 का फिनाले?

बिग बॉस फिनाले की बात करें तो, अनिल कपूर ने बताया कि 2 अगस्त यानी शुक्रवार को शो का फिनाले है। शो जीतने वाले को 25 लाख रुपए का इनाम और एक ट्रॉफी मिलेगा। फिलहाल शो में 7 कंटेस्टेंट रहे हैं जिसमें लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, साई केतन राव, नेजी और सना मकबूल है। यहीं अब देखना यह होगा कि किस कंटेस्टेंट के हाथ ट्रॉफी लगने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026