---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: दिल्ली की सड़कों पर चीखकर सुर्खियों में आने वाली वड़ा पाव गर्ल का सपना रह गया अधूरा! फैंस को लगा झटका

Bigg Boss OTT 3: वडा पाव गर्ल के फैंस का टूटा सपना क्योंकि वह घर से एलिमिनेट हो चुकी है। आईए जानते हैं क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 13, 2024 10:02 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से एक और कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है। जी हां इस बार का वीकेंड का वार एक कंटेस्टेंट के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं साबित हुआ और विनर बनने की चाहत अधूरी रह गई। जी हां, हम बात कर रहे हैं वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित की जिनका बिग बॉस का सफर अधूरा रह गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वड़ा पाव गर्ल घर से एविक्ट हो चुकी है। इसके साथ ही निश्चित तौर पर उन्हें चाहने बालों को तगड़ा झटका लगा है। वही सोशल मीडिया पर पर प्रोमो वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अनिल कपूर लताड़ लगाते हुए नजर आए थे।

घर से बेघर हुई चंद्रिका

रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रिका दीक्षित का सफर बिग बॉस के घर से खत्म हो गया और वह घर से बेघर हो चुकी हैं। इस बार नॉमिनेशन में लवकेश कटारिया, विशाल पांडे, चंद्रिका दीक्षित, अरमान मलिक और शिवानी कुमारी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे लेकिन चंद्रिका यानी वड़ा पाव गर्ल एलिमिनेट हो चुकी है। माना जा रहा था कि वह शो में और आगे जाएंगी लेकिन इस सब के बीच एविक्शन की खबर निश्चित तौर पर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

सुर्खियों में रही थी चंद्रिका

वड़ा पाव बेचने वाली चंद्रिका दीक्षित बिग बॉस में जाने से पहले काफी सुर्खियों में रही थी। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते थे और लोगों का आरोप था कि वह बिग बॉस में जाने के लिए जानबूझकर कंट्रोवर्सी में आती है हालांकि उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है जो उन्हें दिलो जान से चाहती है।

वड़ा पाव गर्ल को लगी थी फटकार

एविक्ट होने से पहले एक प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें अनिल कपूर चंद्रिका दीक्षित को लताड़ लगाते हुए नजर आए थे। उनकी शिवानी कुमार के साथ दोस्ती और घर में उनके कोई मुद्दे ना होने की वजह से फटकार लगाते हुए दिखे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

जुलाई 15, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5

जुलाई 15, 2026

The Odyssey

जुलाई 15, 2026

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026