---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: एल्विश आर्मी ने दिखा डाली अपनी पॉवर, Lovekesh Kataria के लिए किया ये बड़ा काम

Bigg Boss OTT 3: एल्विश आर्मी ने Lovekesh Kataria के लिए अपना प्यार दिखा दिया और यूट्यूबर को एलिमिनेशन से बचा लिया है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 9, 2024 1:35 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: मशहूर यूट्यूबर और चर्चाओं में बने रहने वाले एल्विश यादव के खास दोस्त लवकेश कटारिया Bigg Boss OTT 3 के काफी दमदार कंटेस्टेंट में से एक हैं। लेकिन, बीते कुछ दिनों से लवकेश पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी हुई थी और जनता के हाथों में उन्हें बचाने का फैसला था। यहीं बता दें, जनता और एल्विश आर्मी ने अपनी पॉवर दिखा दी और लवकेश कटारिया को बेघर होने से बचा लिया। चलिए जानते हैं माजरा क्या है।

Bigg Boss OTT 3 में जनता को दिया गया था लवकेश को बचाने का जिम्मा

बीते कुछ हफ्तों से लवकेश कटारिया के हाथ में “बाहर वाले” यानी जासूस बने रहने की पॉवर थी। इस पॉवर में उन्हें बाहर की खबरें और जनता के ओपिनियन दिए जाते थे। लेकिन बिग बॉस ने यह शर्त रखी थी कि, उनका यह राज घर वालों के सामने नहीं खुलना चाहिए वर्ना उन्हें घर से बेघर कर दिया जाएगा। यहीं विशाल पांडे ने अंदाजा लगा लिया और लवकेश को बाहर वाला बताया, जिससे मेकर्स ने तो उन्हें शो से एविक्ट कर दिया था लेकिन आखरी फैसला जनता के पर छोड़ दिया था।

एल्विश आर्मी ने दिखा डाली अपनी पॉवर

जब से यूट्यूबर लवकेश कटारिया शो में पहुंचे हैं, एल्विश यादव और उनकी आर्मी लवकेश को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। और अब जैसे ही उनपर एलिमिनेशन की तलवार लटकी एल्विश आर्मी ने अपनी पॉवर दिखा दी और लवकेश को बेघर होने से बचा लिया। बता दें, यह जानकारी biggboss__khabri नामक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर की गई है। लेकिन, मेकर्स का अभी इसपर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026