---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: पहले दुश्मनी, अब Shivani Kumari से दोस्ती! क्या नॉमिनेशन से बचने के हथकंडे अपना रहे हैं अरमान?

Bigg Boss OTT 3 में अरमान मलिक पहले Shivani Kumari से दुश्मनी करते नजर आ रहे थे, अब दोस्ती करते दिख रहे हैं। चलिए जानते हैं माजरा क्या है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 5, 2024 5:00 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: जाने-माने रियलिटी शो Bigg Boss OTT 3 में आए दिन रिश्ते बदलते रहते हैं। आज कोई कंटेस्टेंट किसी घर वाले के साथ दिख रहा है तो, कल वही कंटेस्टेंट उसकी चुगली करता नजर आएगा। और अगर आज कोई घर वाला किसी कंटेस्टेंट से लड़ रहा है तो, कल वह उसी कंटेस्टेंट से दोस्ती निभाता नजर आएगा। इसी तरह का एक वाक्य आज बिग बॉस के लाइव फीड में देखने को मिल रहा है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से यूट्यूबर अरमान मलिक गांव की गोरी शिवानी से झगड़ रहे थे यहीं आज वह उनसे नजदीकीयां बढ़ाते दिखे। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है।

Bigg Boss OTT 3 में दिखे अरमान मलिक के बदलते रिश्ते

बीते कई दिनों से यूट्यूबर अरमान मलिक इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी से झड़ते व उनपर निशाना साधते नजर आ रहे थे। यहीं आज सुबह से उनका रिश्ता शिवानी से कुछ बदला हुआ नजर आया। दरअसल, आज के लाइव फीड में सुबह से अरमान शिवानी कुमारी से नजदीकियां बढ़ाते और उनसे बात करने का मौका ढूंढते नजर आ रहे हैं। हालांकि, शिवानी उनसे नॉर्मल दिनों की तरह ही बातें करती दिखें।

क्यों शिवानी से दोस्ती करना चाहते हैं अरमान?

अगर बात की जाए कि, यूट्यूबर अरमान मलिक इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी से आखिर इतने ज्यादा झगड़ों के बाद दोस्ती क्यों करना चाहते हैं? तो बता दें, इन दिनों जैसे-जैसे घर में लोग शिवानी को टारगेट कर रहे हैं वैसे ही लोग इन्फ्लुएंसर को अपना फुल सपोर्ट देते दिख रहे हैं। और यह भी एक वजह हो सकती है अरमान की शिवानी से नजदीकियां बढ़ाने की। दरसल, वह इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं और अगर वह शिवानी की गुड बुक्स में रहेंगे तो, वह ज्यादा दिखेंगे। और हो सकता है यूट्यूबर शिवानी के साथ अच्छा बनने का नाटक नॉमिनेशन से बचने के लिए कर रहे हों।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026