---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: पहले ही टास्क में एक दूसरे के खिलाफ हुए घर वाले, इन दो कंटेस्टेंट के बीच छिड़ी जंग

Bigg Boss OTT 3 में शो का पहला टास्क कराया गया जिसके दौरान सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे से बुरी तरह झगड़ने लगे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 25, 2024 3:40 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: फैंस का फेवरेट शो Bigg Boss OTT 3 सही से आगे बढ़ा नहीं कि, बिग बॉस ने अपना गेम खेलना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से हर कोई छोटे-छोटे मुद्दों पर लड़ रहा था लेकिन, एक दूसरे के खिलाफ कोई भी खुलकर सामने नहीं आ रहा था। बिग बॉस को सबका अच्छा बनना खासा पसंद नहीं आया जिससे उन्होंने कंटेस्टेंट को आपस में भिड़ाने का एक नया तरीका ढूंढ निकला। शो में एक टास्क कराया गया जिसमें सभी घर वाले एक दूसरे से ही भीड़ गए, यही नहीं दो कंटेस्टेंट के बीच तो जंग ही छिड़ गई। चलिए शो के लेटेस्ट प्रोमो को देखते हैं।

Bigg Boss OTT 3 के पहले टास्क में ही एक दूसरे के खिलाफ हुए घर वाले

जब से ओटीटी पर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 3 शुरू हुआ है तब से अभी तक कोई टास्क नहीं कराया गया था जिससे हर कोई एक दूसरे से अच्छा बनने का नाटक कर रहा था। यहीं बिग बॉस ने सबका असल चेहरा दिखने और शो को इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए एक टास्क कराया जिसमें कंटेस्टेंट को दूसरे घर वालों को नंबर देना है और यह भी बताना है कि कौन सा सदस्य घर में रहने लायक नहीं है। जैसे ही यह टास्क शुरू होता है सभी सदस्य एक दूसरे पर इलज़ाम लगाने लगते हैं और एक दूसरे के खिलाफ ही खड़े हो जाते हैं।

इन दो कंटेस्टेंट के बीच छिड़ी जंग

इस टास्क के दौरान कई कंटेस्टेंट एक दूसरे के खिलाफ बुरा-भला बोलते दिखे लेकिन, दो सदस्यों के बीच तो जंग ही छिड़ गई। बता दें वह दो कंटेस्टेंट और कोई नहीं साई केतन राव और इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे हैं। बताते चलें टास्क के दौरान साई केतन कहते हैं “यही तेरी प्रॉब्लम है न एटीट्यूड दिखारा है” उसके जवाब में विशाल कहते हैं “अरे भाई हो गया न तेरा वोट” दोनों की बहस इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक दूसरे से काफी बुरी तरह झगड़ने लगते हैं।

हो सकता है मिड एविक्शन

यहीं आपको बता दें, कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा बताया जा रहा है कि शो के मेकर्स शो में थोड़ा ट्विस्ट डालने के लिए मिड एविक्शन का प्लान कर रहे हैं। यहीं बताया जा रहा है कि बीती रात नॉमिनेट हुई शिवानी कुमारी और नीरज गोयत में से कोई एक सदस्य मिड एविक्शन के जरिए एविक्ट किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026