---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: क्या पूजा भट्ट को कॉपी कर रणवीर शौरी जमा रहे बाकी कंटेस्टेंट पर धौंस! सना संग तू तू मैं मैं देख यूजर्स लगा रहे फटकार

Bigg Boss OTT 3: सना और रणवीर के बीच लड़ाई देखने के बाद क्यों यूजर्स हुए गुस्सा, सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो देख लोग कह रहे हैं पूजा भट्ट को कर रहा है कॉपी, आइए जानते हैं क्या है माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 4, 2024 7:30 अपराह्न | Updated: जुलाई 4, 2024 8:14 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3:
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में रणवीर शौरी काफी चर्चा में हैं। हाल ही में वह पूजा भट्ट के साथ रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर इशारों इशारों में बात करते हुए नजर आए। वहीं इस सबके बीच सना मकबूल के साथ उनकी लड़ाई सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि क्या रणवीर घर में पूजा भट्ट की तरह धौंस जमाने की कोशिश कर रहे हैं। जी हां, जिओ सिनेमा के इंस्टाग्राम चैनल से जब इस प्रोमो को जारी किया गया तो लोग इस पर रणवीर को फटकार लगाने लगे और सना को सपोर्ट करते दिखे। आइए जानते हैं आखिर क्यों हुई दोनों के बीच लड़ाई।

क्यों हुई दोनों की लड़ाई

जहां तक सना और रणवीर के बीच लड़ाई की बात करें तो वे ड्यूटी को लेकर एक दूसरे से भिड़े हैं। दरअसल किचन की सफाई को लेकर वे एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं और उनके बीच जुबानी जंग काफी तेज हो जाती है। सना यह कहती है कि आप स्पेशल नहीं हैं आपको यह करना पड़ेगा तो रणवीर बिफर जाते हैं और वह यहां तक कह देते हैं कि तुम भी यहां पर स्पेशल नहीं हो। लड़ाई के बीच में रणवीर सना मकबूल को मंदबुद्धि तक कह देते हैं। रणवीर एक बार फिर कॉन्ट्रैक्ट की बात सना को कहते हैं जिस पर सना फूट पड़ती हैं।

एक दूसरे पर बरस गए सना और रणवीर

दरअसल रणवीर से सना सफाई करने के लिए कहती है क्योंकि उनकी सफाई की ड्यूटी है। सना कहती है कि प्लेटफार्म क्लीन करना आपकी जिम्मेदारी है। वहीं शौरी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। इस वीडियो को शेयर कर जियो सिनेमा ने लिखा, “किचन ड्यूटीज से हो रही है सना और रणवीर की फाइट कौन है रोंग और कौन है राइट।”

क्या कह रहे यूजर्स

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा यह भी पूजा भट्ट की तरह बहुत जमाने की कोशिश कर रहा है तो दूसरे ने कहा रणवीर सिंह हर समय वह शुरू होता है तो एक और यूजर ने लिखा है रणवीर बहुत डोमिनेटिंग है

ये कंटेस्टेंट हुए है नॉमिनेटेड

इसके अलावा रिपोर्ट के माने तो विशाल पांडे, रणवीर शौरी, अरमान मलिक, साई केतन राव, दीपक चौरसिया, सना सुल्तान और मुनीषा खटवानी नॉमिनेटेड कंटेंस्टेंट्स की लिस्ट में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026