---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: क्या घर में Shivani Kumari को दबाने की चल रही है साजिश? प्रोमो ने खोली पोल

Bigg Boss OTT 3 का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसमें, घर वाले Shivani Kumari को नीचा दिखाते और दबाते दिख रहे हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 3, 2024 2:55 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: जैसे-जैसे रियलिटी शो Bigg Boss OTT 3 आगे बढ़ रहा है वैसे ही शो में कई बड़े ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। इसी के साथ बता दें शो में ज्यादातर घर वाले शिवानी कुमारी को दबाते और उन्हें टारगेट करते दिख रहे हैं। इसी तरह का एक नया मामला समाने आया है जिसमें, सभी कंटेस्टेंट गांव की गोरी शिवानी को दबाते दिखे। चलिए जानते हैं कैसे।

Bigg Boss OTT 3 में शिवानी को दबाते दिखे घर वाले

हाल में जियो सिनेमा के ऑफिशियल पेज पर बिग बॉस ओटीटी 3 का रीसेंट प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो की शुरुआत होती है अरमान, सना और वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका की बातचीत से। अपने इस कन्वर्सेशन में तीनो रात को हुए मजाक की बात कर रहे हैं जिसमें शिवानी, कृतिका और सना मकबूल ने सना सुल्तान का कोई सामन छुपा दिया था। लेकिन, इस मजाक ने बहस का मोड़ ले लिया और घर वालों के बीच मनमुटाव पैदा हो गया।

इसी बीच जब अरमान सना के समाने शिवानी से पूछते हैं “तुमने छुपाया, तुम्हें मजा आया” इसके जवाब में वह कहती हैं “मैंने नहीं छुपाया इसमें कृतिका और सना भी शामिल थी और जब हम छुपा रहे थे तब रणवीर भी वहां मौजूद थे लेकिन, जब बताने की बात आई तो वह झूठा बोल गए” शिवानी की यह बात सुन रणवीर शौरी मुकर जाते हैं और उन्हें झूठा बताने लगते हैं। इस वाक्य से शिवानी काफी दुखी हो जाती हैं क्योंकि, उस समय उनके पास कोई नहीं होता और सभी कंटेस्टेंट उन्हें टारगेट कर रहे थे।

शिवानी के सपोर्ट में उतरे फैंस

प्रोमो देखने के बाद सभी यूजर्स शिवानी को सपोर्ट करते और उन्हें सही बताते नजर आए। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट किया “सब शिवानी को दबाने की कोशिश करते हैं, अरमान ने अपनी वाइफ को कुछ नहीं कहा.. स्टार्ट उसने ही किया था।” यहीं नहीं कई यूजर्स तो अरमान मलिक को ही दोगला बताने लगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026