---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल के साथ किसकी बढ़ रही हैं नजदीकियां? क्या आगे बढ़ेगी कहानी

Bigg Boss OTT 3 में सना की किसी कंटेस्टेंट के साथ नजदीकियां बढ़ रही है। चलिए जानते हैं वह कंटेस्टेंट आखिर कौन हैं और क्या उनकी यह प्रेम कहानी आगे बढ़ेगी।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 3, 2024 11:38 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: एंटरटेनमेंट की दुनियां के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस में लड़ाई-झगड़ों के साथ-साथ प्यार के किस्से भी हर साल सुनने को मिलते हैं। जैसे शहनाज-सिद्धार्थ की कहानी, जैस्मिन भसीन-अली गोनी की कहनी, तेजस्वी-करण की लव स्टोरी और प्रिंस नरूला-युविका चौधरी की लव स्टोरी। अब लगता है Bigg Boss OTT 3 में भी एक लव स्टोरी की शुरुआत हो रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस सना मकबूल और रैपर नैजी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों काफी ज्यादा क्लोज दिख रहे हैं। चलिए उनकी वीडियो पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि, आखिर माजरा क्या है।

Bigg Boss OTT 3 में बढ़ी सना और नैजी की नजदीकियां

tellychakkar नमक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में सना मकबूल अपने खास दोस्त नैजी को लोशन लगाती और उनका ख्याल रखती दिख रही हैं। इसी के साथ आपको बता दें यह कोई पहला वाक्या नहीं है, जिससे दोनों के नजदीकियों का अंदाजा लगाया जा रहा है। बल्कि बीते एपिसोड में जब एक्ट्रेस रैपर नैजी को नॉमिनेट करने के बाद इमोशन हुईं उस वाक्य से भी अंदाजा लगाया जा रहा था कि, दोनों की नजदीकियां तेजी से बढ़ रही हैं। और यह कोई एक तरफा इमोशन नहीं है बल्कि, नैजी के कई एक्शन और बातों से यह साफ होता है कि वह सना मकबूल को पसंद करने लगे हैं।

शुरुआत से शो में साथ हैं दोनों

इसी के साथ आपको बता दें, बिग बॉस का घर एक ऐसी जगह हैं जहां आए दिन रिश्ते बदल जाते हैं आज कोई किसी के साथ है तो, वह कल किसी और के साथ होगा। लेकिन, जब से बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत हुई है तब से सना और रैपर नैजी एक साथ दिख रहे हैं और आज तक उनका इक्वेशन बदला नहीं हैं। दोनों शुरुआत से लेकर अभी तक एक साथ वैसे ही हैं। अब देखना यह होगा कि, क्या दोनों की यह नजदीकियां आगे बढ़ेंगी या नहीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026