---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: शो में नैजी ने सुनाई कंगाली की दास्तान, कहा “मैं एक एक रुपए…

Bigg Boss OTT 3 में रैपर नैजी ने अपनी कंगाली की दास्तान सुनाई है। जिसमें उन्होंने बताया कि, एक समय था जब वह एक एक रुपए के लिए मोहताज हो गए थे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 12, 2024 4:08 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: जब से फैंस का फेवरेट शो Bigg Boss OTT 3 शुरू हुआ है, शो में आए दिन कोई न कोई धमाका या ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इसी बीच शो में दिखाया गया कि, मशहूर रैपर नैजी शो में अपनी कंगाली और दुख भरे समय की कहानी सुना रहे हैं। जैसे ही कंटेस्टेंट सना सुल्तान ने रैपर की यह कहानी सुनी वह काफी ज्यादा भावुल हो गईं। चलिए जानते हैं उनकी कहानी में ऐसा क्या है, जिसे सुन एक्ट्रेस की आंखें भर आईं।

Bigg Boss OTT 3 में नैजी ने सुनाई कंगाली की दास्तान

हाल में रैपर नैजी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा एक वीडियो शेयर की है। यहीं आपको बता दें यह वीडियो और कहीं की नहीं, बिग बॉस ओटीटी 3 की ही है। अपनी इस वीडियो में रैपर अपनी कंगाली की कहानी सुनाते दिखे और बोला “कई बार ऐसा हुआ है लाइफ में, मैं एक एक रूपए के लिए भी तड़प रहा था, ऐसा हो गया था कि कोई चीज बेच दो। मैंने बाइक बेच-बेच कर गाने बनाए हैं।”

लोकल ट्रेन में भी करना पड़ता था ट्रेवल

यहीं आगे बढ़कर नैजी कहते हैं “मेरे पास ट्रेवलिंग के भी पैसे नहीं थे, मीटिंग करनी है पैसे नहीं तो मुझे लोकल ट्रेन में जाना पड़ा” वहीं रैपर ने बताया “कहां मैं मर्सिडीज और बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमने वाला और अब बिलकुल ऐसा हो गया।”

ऐसे चमकी रैपर की किस्मत

इसी तरह रैपर नैजी ने अपने सक्सेस की कहानी बताते हुए कहा “रमजान का समय था मैं तिलावत कर रहा हूं, बिल्कुल हार मान गया था सब दोस्त लोग को भी ट्राई कर लिया था, मुझे लगा इस बार की ईद बहुत बुरी जाने वाली है। मुझे बहुत स्ट्रेस था जिससे में तिलाव कर रहा था और अचानक से टिंग टिंग नोटिफिकेशन आती है और मुझे लाखों रूपए ट्रांजिशन में, वो पैसे मेरे 5-6 साल पुराने गानों की पेमेंट थी।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026