---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: लो भैया! शिवानी और रणवीर में जागा एक दूसरे की नकल करने का कीड़ा, हंस हंस कर लोट पोट हुए घर वाले

Bigg Boss OTT 3 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसमें, शिवानी और रणवीर एक दूसरे की नकल करते दिख रहे हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 26, 2024 1:27 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: एंटरटेनमेंट और कंट्रोवर्सी से हर किसी को एंटरटेन करने वाला शो Bigg Boss OTT 3 शुरू हो गया हो और उसमें एंटरटेनमेंट न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। बीते कुछ दिनों से शो काफी हल्का और बोरिंग लग रहा था लेकिन ,अब ऐसा नहीं है। कंटेस्टेंट आप सभी को एंटरटेनमेंट का तड़का देने के लिए पूरी तरह तैयार है। दरअसल शो के मेकर्स द्वारा शो का एक रीसेंट प्रोमो पोस्ट किया गया है जिसमें इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी और रणवीर शौरी एक दूसरे की नकल करते और घर वालों को खूब हंसाते दिख रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि यह प्रोमो आपको भी काफी ज्यादा पसंद आएगा। चलिए प्रोमो पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss OTT 3 का प्रोमो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

हाल में जियो सिनेमा पर शो का एक लेटेस्ट प्रोमो पोस्ट किया गया है। इस प्रोमो में पहले मशहूर एक्टर रणवीर शौरी इन्फ्लुएंसर शिवानी की एक्टिंग करते हैं और उन्हीं के अंदाज में चलते दिख रहे हैं। इसी बीच मैदान में शिवानी कुमारी भी उतर आती हैं और एक्टर रणवीर शौरी की एक्टिंग करने लगती हैं। दोनों एक दूसरे की नकल करते हुए काफी ज्यादा फनी दिख रहे हैं जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

दोनों की एक्टिंग देख हंस हंस कर लोट पोट हुए घर वाले

इसी के साथ आपको बता दें, प्रोमो में शिवानी और रणवीर की एक्टिंग के साथ-साथ उन दोनों पर घर वालों के रिएक्शन को भी दिखाया जा रहा है। सभी कंटेस्टेंट दोनों की मिमिक्री देख काफी ज्यादा हंसने लगते हैं। यही नहीं वह सभी तो हंस हंस कर लोट पोट हो जाते हैं। इसी बीच वह सभी दोनों को सराहते हुए भी नजर आ रहे हैं।

एक दूसरे से भीड़ चुके हैं शिवानी और रणवीर

अगर इस खबर को पढ़ते ही आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि, आखिर ये दोनों अचानक एक दूसरे की नकल क्यों कर रहे हैं तो बता दें बीते कुछ दिनों पहले इन दोनों की छोटी सी लड़ाई हो गई थी जिससे जब भी दोनों को मौका मिल रहा है वह एक दूसरे को नीचा दिखाते और छेड़ते नजर आ रहे हैं। और इसी लिए दोनों प्रोमो में एक दूसरे की नकल उतारते दिख रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026