---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: कृतिका से प्यार करना विशाल को पड़ा भारी! नियम तोड़ने के बावजूद अरमान को छोड़ लव के ये दोस्त हुए एलिमिनेट

Bigg Boss OTT 3: लव कटारिया और विशाल पांडे की दोस्त का सफर हुआ बिग बॉस से खत्म, हुई एलिमिनेट, आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 7, 2024 1:43 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ जहां अरमान मलिक ने अपनी पत्नी को लेकर विशाल पांडे के साथ कुछ ऐसा किया जो जबरदस्त नियम का उल्लंघन है। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अरमान ने विशाल को थप्पड़ मार दिया। इस क्लिप को देखने के बाद लोग अरमान को शो से निकालने की मांग कर रहे हैं लेकिन अरमान को छोड़ एलिमिनेशन में एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया लेकिन वह अरमान नहीं बल्कि लव कटारिया के दोस्त हैं। लेकिन इस सबके बीच आखिर कौन हुआ घर से बेघर। आइए जानते हैं।

घर से एलिमिनेट हुई ये कंटेस्टेंट

एक प्रोमो वीडियो को जारी करते हुए मेकर्स ने फैंस के दिलों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है जिसके कैप्शन में लिखा, “कौन है घर में रहने का हकदार और कौन होगा घर से बाहर। जानने के लिए देखें वीकेंड का वार।” इस प्रोमो वीडियो में घरवाले नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में एक का नाम लेकर उसे बेघर होने की लिस्ट में दे रहे हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक इस घर से मुनीषा खटवानी का सफर खत्म हो गया है और वह एलिमिनेट हो चुकी है। दरअसल मुनीषा और सना सुल्तान बॉटम 2 में थी। मुनीषा लव कटारिया और विशाल पांडे की बेहद करीबी दोस्त थी।

क्या अरमान का सफर होगा खत्म

प्रोमो वीडियो को जिओ सिनेमा ने जारी करते हुए कैप्शन में लिखा अरमान और विशाल के बीच हुई फाइट जो एक रूल ब्रेक है आखिर क्या होगा इसका अंजाम। वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद लोग अरमान मलिक को शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। नियम के इस उल्लंघन को लेकर क्या अरमान का सफर यहीं खत्म हो जाएगा यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

क्या है ये माजरा

जहां तक विशाल और अरमान की लड़ाई की बात करें तो कई दफा दोनों की तू तू- मैं मैं हो चुकी है। दोनों एक दूसरे के को छेड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं लेकिन इस सबके बीच विशाल पांडे ने कृतिका मलिक के लिए कुछ ऐसा कहा जिसे सुनने के बाद अरमान मलिक का गुस्सा फूट पड़ा। जहां एक तरफ विशाल की क्लास स्टेज पर गेस्ट के तौर पर आई पायल मलिक ने अनिल कपूर के साथ लगाई तो दूसरी तरफ प्रोमो वीडियो को देखने के बाद भी जाहिर हो रहा है कि अरमान ने गुस्से में अपना हाथ उठा लिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026