---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: जुबानी जंग! कृतिका ने कहा ‘बदतमीज’ तो भड़क गई शिवानी बोलीं ‘पागल औरत’, जानिए कौन बना ‘हेड ऑफ द हाउस’

Bigg Boss OTT 3: 'हेड ऑफ़ द हाउस' टास्क में हुई शिवानी और कृतिका मलिक के बीच जुबानी जंग, दोनों एक दूसरे को नीचा दिखाने में नहीं हुई पीछे, आइए जानते हैं पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 22, 2024 7:36 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में एक बार फिर कैट फाइट और इस बार शिवानी कुमारी की भिड़ंत होती है कृतिका मालिक से। दोनों जुबानी जंग में एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। कहना गलत नहीं होगा कि अपकमिंग एपिसोड में इस कैट फाइट को देखने के बाद फैंस काफी एंटरटेन होने वाले हैं। वे दोनों एक दूसरे का मजाक उड़ाने में पीछे नहीं रही। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जो है चर्चा में जिसकी वजह से ‘हेड ऑफ़ द हाउस’ टास्क काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है और कौन इस रेस को जीता।

ये है पूरा माजरा

दरअसल यह सब ‘हेड ऑफ़ द हाउस’ टास्क के दौरान हुआ। यहां कृतिका और शिवानी के बीच कैट फाइट देखने को मिला। बिग बॉस ओटीटी हाउस में ‘हेड ऑफ़ द हाउस’ के लिए Zombie Invasion टास्क हुआ जहां शिवानी सबसे पहले टास्क से बाहर हुई और इसके बाद वह संचालक बन जाती हैं। संचालक बनने के बाद शिवानी के पास महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अधिकार आया और जब उन्होंने कृतिका को गेम से बाहर किया तो दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई।

जुबानी जंग में दोनों की भिड़ंत

दरअसल कृतिका मलिक को लगा कि उन्हें बाहर करने का फैसला शिवानी की सोची समझी साजिश थी क्योंकि वह सना मकबूल को आगे ले जाना चाहती थी। इसकी वजह से दोनों के बीच हुई भिड़ंत और बात तब बढ़ गई क्योंकि कृतिका ने शिवानी को बदतमीज कहा। वहीं अपने आप के लिए बदतमीज सुनने के बाद शिवानी का भी खून खौफ उठा और वह उसे पागल औरत कह देती हैं। कहने में दो राय नहीं है कि लोगों को एंटरटेनमेंट देने के लिए यह काफी है।

रणवीर को क्या मिलेगा पॉवर

जहां तक ‘हेड ऑफ द हाउस’ की बात करें तो इस टास्क के विनर रणवीर शौरी बने। उन्होंने अरमान मलिक और लव कटारिया को मात देकर वह इस रेस को जीत चुके हैं और बन गए हैं हेड ऑफ द हाउस। यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि उन्हें Bigg Boss OTT 3 में क्या पावर मिलता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026