---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: क्या विशाल की वजह से लव कटारिया हुए एलिमिनेट? एल्विश यादव के दोस्त का सफर रह जाएगा अधूरा

Bigg Boss OTT 3: क्या लव कटारिया को मिलेगी घरवालों से सजा, सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहें, देखना होगा दिलचस्प, क्या उनका सफर यहीं हो जाता है खत्म।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 8, 2024 8:15 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 फिल्हाल चर्चा में है। बिग बॉस के घर में कब क्या हो जाए इस बात की कोई खबर नहीं होती है। कब गेम किसकी तरफ मुड़ जाए इस बात से भी जनता अनजान रहती है। जहां शो की शुरुआत में लोगों का मानना था कि एल्विश यादव के दोस्त लव कटारिया इस सीजन के विनर हो सकते हैं। इस सब के बीच एक शॉकिंग एलिमिनेशन की अफवाहें उड़ी है। यह कोई और नहीं बल्कि एल्विश के दोस्त लव कटारिया हैं। लव के बेघर होने की खबरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं।

क्या है पूरा माजरा

एलिमिनेशन की खबरें जब सोशल मीडिया आई तो इसे लेकर फैंस और हेटर्स आपस में भिड़ गए हैं। कई पोल भी बनाए गए हैं। वहीं जिओ सिनेमा ने भी एक टेक ओवर जारी किया है लव कटारिया को एलिमिनेशन से बचाने के लिए। दरअसल पूरी रिपोर्ट की बात करें तो कहा जा रहा है कि विशाल पांडे ने लव कटारिया को बाहरवाला के तौर पर पहचान लिया जिसके बाद उन्हें बिग बॉस ने घर से एलिमिनेट कर दिया। इसके बाद हाउसमेट्स को इस टास्क को कंप्लीट करने के लिए कहा गया। वहीं ऑडियंस के लिए भी पोल खोला गया है जिन्हें यह बताना है कि लव लोकेश को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

कौन करेगा लव कटारिया को सपोर्ट

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अरमान मलिक और उनकी पत्नी कृतिका मलिक यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर इसने रूल प्ले किया है तो उसे बाहर जाना चाहिए। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। अब ऐसे में देखना दिलचस्प है कि क्या शो से लव वाकई एलिमिनेट हो जाएंगे। वहीं इस हफ्ते दीपक चौरसिया, लव कटारिया, विशाल पांडे, शिवानी कुमारी और अरमान मलिक नॉमिनेट हैं। आखिर कौन इस घर को छोड़कर शो से बेघर हो जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

जुलाई 15, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5

जुलाई 15, 2026

The Odyssey

जुलाई 15, 2026

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026