---Advertisement---

इस बार वीकडे पर होगा Bigg Boss OTT season 2 के विनर का ऐलान, टॉप 3 को लेकर सामने आए ये नाम

Bigg Boss OTT season 2 की शुरुआत भले ही फीकी रही हो मगर नए कंटेस्टेंट्स के आने के बाद से शो का हर एपिसोड ब्लॉकबस्टर जा रहा है। बिग बॉस ओटीटी का यह सीज़न पिछले सीज़न से भी ज़्यादा पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा है। यहाँ तक की टीआरपी के मामले में भी ये सीज़न पहले ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 6, 2023 4:07 अपराह्न

Bigg Boss season 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT season 2 की शुरुआत भले ही फीकी रही हो मगर नए कंटेस्टेंट्स के आने के बाद से शो का हर एपिसोड ब्लॉकबस्टर जा रहा है। बिग बॉस ओटीटी का यह सीज़न पिछले सीज़न से भी ज़्यादा पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा है। यहाँ तक की टीआरपी के मामले में भी ये सीज़न पहले सीज़न से कहीं आगे निकल चुका है। शो का ग्रैंड फिनाले भी अब काफ़ी क़रीब है जिसके लेकर सभी उत्सुक हैं। ऐसे में चलिए शो के ग्रैंड फिनाले, प्राइज़ मनी और टॉप 3 के नाम पर एक नज़र डालते हैं।

सलमान खान ने बताई Bigg Boss OTT season 2 के ग्रैंड फिनाले की तारीख 

ये तो सभी जानते हैं कि बिग बॉस के घर में नियम सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण होते हैं जिसे सभी कंटेस्टेंट्स को मानना होता है लेकिन इस बार शो के नियम में एक बड़ा बदलाव किया गया है। दरअसल पिछली रात टेलिकास्ट हुए वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) के एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) ने यह ऐलान किया है कि इस बार का ग्रैंड फिनाले वीकेंड की बजाय वीकडे पर होगा। यह सोमवार 14 अगस्त 2023 को जियो सिनेमा पर रात 9 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब बिग बॉस का फिनाले वीकेंड की बजाय वीकडे पर रखा गया है। 

कितनी है शो की प्राइज़ मनी? 

Bigg Boss OTT season 2 की प्राइज़ मनी को लेकर कई क़यास लगाए जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ शो की लाइव फ़ीड में सामने आया जब शो की कंटेस्टेंट मनीषा रानी (Manisha Rani) ने शो जीतने की बात पर अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) को 25 लाख की प्राइज़ मनी में से 5 लाख देने की बात की। इसी को देखते हुए ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार शो जीतने वाले को 25 लाख रुपए दिए जाएंगे। 

कौन होंगे टॉप 3 फ़ाइनलिस्ट? 

हर बार की तरह इस बार भी शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स को लेकर कई लोग अपना अंदाज़ा लगा रहे हैं। इस वक्त टॉप 3 फ़ाइनलिस्ट के लिए 4 नामों की चर्चा है। इनमें अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव (Elvish Yadav), पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) और मनीषा रानी शामिल हैं। वहीं टॉप 2 की बात करें तो इस बार की फ़ैन फॉलोइंग और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को देखते हुए अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026