---Advertisement---

Bigg Boss: जनता ने इन 2 कंटेस्टेंट को बताया असली ‘बॉस’, 5 फाइनलिस्ट में से किसके सिर सजेगा ताज

Bigg Boss: जैसे-जैसे बिग बॉस फिनाले नजदीक आ रहा है गेम और भी इंटरेस्टिंग हो रहा है। कहने में दो राय नहीं है कि इस बार सीजन फैंस को लुभाने में कामयाब साबित हुआ। फिनाले में सिर्फ गिने-चुने दिन बचे हैं लेकिन हैंगओवर बरकरार है। शो को अब अपने 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। वहीं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 10, 2023 10:52 पूर्वाह्न

Bigg Boss
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss: जैसे-जैसे बिग बॉस फिनाले नजदीक आ रहा है गेम और भी इंटरेस्टिंग हो रहा है। कहने में दो राय नहीं है कि इस बार सीजन फैंस को लुभाने में कामयाब साबित हुआ। फिनाले में सिर्फ गिने-चुने दिन बचे हैं लेकिन हैंगओवर बरकरार है। शो को अब अपने 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। वहीं जनता के अनुसार अगर बात करें तो घर के दो सदस्य उनके लिए रियल बॉस हैं। वहीं इन दो कंटेस्टेंट के फैंस भी आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव की। सोशल मीडिया पर राज कर रहे इन दोनों इंफ्लुएंसर्स की एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है और यही वजह है कि ये आपस में एक साथ भिड़ने के लिए तैयार हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से किसके सिर ताज पहनाया जाता है।

आपस में भिड़ रहे हैं एल्विश और अभिषेक के फैंस

सोशल मीडिया पर एल्विश और अभिषेक के फैंस आपस में लगातार भिड़ते दिख रहे हैं। दोनों अपने-अपने कंटेस्टेंट को जमकर वोट दे रहे हैं और उनके लिए फैंस ट्रेंड्स भी निकाल रहे हैं लेकिन सस्पेंस लगातार बरकरार है कि आखिर किसकी जीत होगी। यह पहली दफा है जब 2 सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बिग बॉस के घर में इस तरह टक्कर देते नजर आ रहे हैं। जहां अभिषेक शुरुआत से ही गेम में काफी एक्टिव रहे हैं वहीं एल्विश यादव के आने से शो में चार चांद लगा है। वह अपने ‘सिस्टम’ से घर को हैंग करते हुए नजर आए हैं। हालांकि वाइल्ड कार्ड एंट्री होने की वजह से लोगों का कहना है कि शायद उनकी जीत ना हो लेकिन अगर एल्विश की जीत होती है तो यह पहली दफा होगा जब वाइल्ड कार्ड एंट्री इस गेम में बाजी मार जाएगी।

जिया शंकर हुई घर से बेघर

अगर बीते एपिसोड की बात करें तो घर में कई मेहमान आए और उन्होंने मजेदार टास्क भी करवाए। हालांकि शो से जिया शंकर बाहर हो चुकी है। जी हां जिया के बाहर होते ही शो को अपने 5 फाइनलिस्ट मिल गए। अब फाइनल की रेस में पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव का नाम शामिल है। ये 5 कंटेस्टेंट अब एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे लेकिन जनता की माने तो उनके लिए तो अभिषेक और एल्विश में से ही कोई विनर है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार विनर की ट्रॉफी पर कौन कब्जा करता है वहीं बिग बॉस ने फाइनलिस्ट की सफर को दिखाया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026