---Advertisement---

BMCM Box office collection Day 2: बड़े मियां छोटे मियां के आगे फीका पड़ा मैदान का जलवा, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

Bade Mian Chhote Mian Box office collection Day 2: पहले दिन खूब गर्दा उड़ाने के बाद दूसरे दिन भी फिल्म के आगे मैदान का जलवा फीका पड़ गया है। यहीं सेकंड डे भी मूवी ने अच्छी हासी कमाई की है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: अप्रैल 13, 2024 11:29 पूर्वाह्न

Bade Miyan Chote Miyan
Follow Us
---Advertisement---

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Day 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की ताबड़तोड़ फिल्म Bade Miyan Chote Miyan और जाने-माने एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म मैदान एक साथ ईद के दिन रिलीज़ की गई थी। लेकिन, दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जमीन आसमान का अंतर देखने को मिल रहा है। यहीं आपको यह जानकार भी काफी हैरानी होगी कि, अक्षय की इस फिल्म ने मैदान को केवल बॉक्स ऑफिस में ही नहीं अपने शानदार कंसेप्ट से भी काफी पीछे छोड़ दिया है। चलिए एक जज़र डालते हैं कि, किस फिल्म ने कितनी और किसने ज्यादा कमाई की है।

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Day 2

फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के दीवाने उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। यहीं अब जैसे ही फिल्म बड़े पर्दे पर आई उसने आते ही हर किसी को अपने धमाकेदार प्लॉट से हर किसी का दिल जीत लिया है। फिल्म में लोगों को सभी सितारों की शानदार एक्टिंग और फिल्म का धमाकेदार एक्शन काफी पसंद आया। साथ ही अगर बात की जाए फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो, बड़े मियां छोटे मियां ने अजय देवगन की फिल्म को बुरी तरह पछाड़ते हुए कुल 22.65 करोड़ तक की कमाई कर ली है। और यहीं अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि, फिल्म की कमाई में शनिवार और रविवार को भारी उछाल देखा जा सकता है।

फिल्म में ये भी आएंगे नज़र

यहीं आपको बता दें, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा अपने कातिलाना हुस्न से सभी को पागल करने वाली मानुषी छिल्लर और अलाया एफ लीड रोल के किरदार में नजर आईं। और इनके अलावा मूवी में साउथ के मशहूर एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने विलेन एंड और सोनाक्षी सिन्हा ने भी काफी तगड़ा रोल प्ले किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जून 2, 2026

Sushmita Sen

जून 2, 2026

Salman Khan

जून 2, 2026

Kangana Ranaut

जून 2, 2026

Madhuri Dixit

जून 2, 2026

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026