---Advertisement---

Bobby Deol ने क्यों कहा ‘बॉक्स ऑफिस और रिव्यू’ नहीं रखता मायने, पिता धर्मेंद्र के निधन से इस हद तक बदल गया जीने का नजरिया

Bobby Deol: पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद आखिर कैसे अल्फा एक्टर की जिंदगी बदल गई और किस तरह से सौतेली बहनों के करीब आ चुके है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 15, 2026 10:46 पूर्वाह्न

Bobby Deol
Follow Us
---Advertisement---

Bobby Deol: 24 नवंबर का दिन हर एक फैंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था जब बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र हमेशा के लिए इस दुनिया से अलविदा कह गए। निश्चित तौर पर उनकी यादें हमेशा लोगों के बीच जिंदा रहेंगी जो उन्हें पसंद करते हैं लेकिन उनके परिवार के लिए यह दुखद अपूर्णिय क्षति है। महीनों बाद उनके बेटे बॉबी देओल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि कैसे उनके पिता के निधन में उनकी जिंदगी जीने का नजरिया बदल दिया। इसके साथ अपने पिता धर्मेंद्र के साथ और समय बिता पा जानते हैं बाबू को दे हुए बॉबी देओल ने क्या कहा जो चर्चा में है।

Bobby Deol ने पिता के निधन के बाद किस तरह खुद को बदला

दरअसल बॉबी देओल ने धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा कि उनके पिता अक्सर कविताएं सुनते थे और अपने पिता किशन सिंह देओल को मिस करते थे। मुझे भी लगता है कि काश मैं उनके साथ ज्यादा समय दे पाता लेकिन शायद यही जिंदगी का चक्र है कि हम सही समय पर समझ नहीं पाते हैं। इसके साथ ही बॉबी देओल ने यह भी कहा कि अब उन्होंने खुद की सोच को पूरी तरह से बदल दिया है और अपने परिवार, पत्नी और बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करते हैं।

क्यों बॉक्स ऑफिस और रिव्यू नहीं रखता बॉबी देओल के लिए मायने

पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद बॉबी देओल परिवार को ज्यादा तवज्जो देने लगे हैं। उनके मुताबिक अब बॉक्स ऑफिस रिव्यु या किरदार मायने नहीं रखता है। बॉबी ने कहा कि असली सफलता इस चीज में है कि आप अपने परिवार को कितना समय दे पाते हैं। उनके साथ कितना दुख में शामिल हो पाते हैं और कितना प्यार करते हैं क्योंकि अगर आपके पास वह नहीं है तो शोहरत और पैसे का क्या मतलब है।

सौतेली बहन संग रिश्ते पर क्या बोले धर्मेंद्र

वहीं इस सबके बीच बॉबी देओल ने यह भी कहा कि पिता धर्मेंद्र के निधन के पास वह अपनी सौतेली बहनों ईशा देओल और अहाना देओल के और भी करीब आ गई है। सब अपने दुख से गुजर रहे हैं। कभी-कभी हम एक दूसरे को समझ नहीं पाते हैं कि उनका दर्द हमसे ज्यादा है लेकिन समय का इंतजार करें क्योंकि यह सब कुछ ठीक कर देता है। जाहिर तौर पर दुख की घड़ी परिवार को और भी करीब लाने में मदद किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल, शरवरी वाघ और आलिया भट्ट की अल्फा में नजर आएंगी जिसमें ऋतिक रोशन की कैमियो की भी खबरें हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sejal Pawar Viral Video

जून 12, 2026

Alpha Teaser

जून 12, 2026

370 Biryani Controversy

जून 12, 2026

Salman Khan

जून 12, 2026

Hrithik Roshan

जून 12, 2026

Peddi Box Office Collection Day 8

जून 12, 2026