---Advertisement---

Dharmendra: जन्मदिन से 2 हफ्ते पहले गुजरे सुपरस्टार पति को हेमा मालिनी ने खास तस्वीरों से किया याद, बताया एक्टर की मौत के बाद खुद को कैसे संभाल रहीं?

Dharmendra: बॉलीवुड एक्टर धमेंद्र की मौत उनकी पत्नी हेमा मालिनी बुरी तरह से टूट गई है। उन्होंने एक्टर के 90वें जन्मदिन पर खास पोस्ट लिखकर एक्टर को याद किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 8, 2025 1:11 अपराह्न

Dharmendra
Follow Us
---Advertisement---

Dharmendra: बॉलीवुड के सुपर स्टार धमेंद्र का निधन 89 साल की उम्र में 24 नवंबर को लंबी बीमारी के बाद हो गया था। एक्टर अपने पीछे दो बीवियां और 6 बच्चे छोड़कर गए हैं। धमेंद्र के जाने से उनका पूरा परिवार टूट चुका है। वो खुद को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। आज एक्टर का 90वां जन्मदिन है। बर्थ डे से 2 हफ्ते पहले दुनिया को छोड़कर जाने वाले सुपरस्टार पति धमेंद्र को उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने खास अंदाज में याद किया है। उन्होंने एक्टर के साथ बिताए गए सबसे स्पेशल पलों की दो तस्वीरों को शेयर किया है। इसके साथ ही पति के जाने से वो कैसे खुद को संभाल रही हैं, इसके बारे में भी पोस्ट किया है।

Dharmendra के 90वें जन्मदिन पर पत्नी हेमा मालिनी ने किया खास पोस्ट

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिवंगत पति धमेंद्र के 90 वें जनम्दिन पर दो खास तस्वीरों को शेयर किया है।

देखें पोस्ट

इसके साथ ही कैप्शन में एक्टर के साथ बिताए गए खास पलों के बारे में शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे हार्ट..दो हफ़्ते से ज़्यादा समय बीत चुका है जब तुम हमें छोड़कर चले गए थे। तुम्हारे जाने के बाद धीरे-धीरे मैं अपने टुकड़ों को समेट रही हूं.. अपनी ज़िंदगी को फिर से बनाने की कोशिश कर रही हूं, यह जानते हुए तुम हमेशा मेरे साथ रहोगे। हमारे साथ बिताए गए सुखद पलों को कभी नहीं मिटाया जा सकता और उन पलों को फिर से जीने से मुझे बहुत सुकून और खुशी मिलती है। मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करती हू हमारे साथ बिताए प्यारे सालों के लिए, हमारी दो खूबसूरत बेटियां हमारे रिश्ते की अहम कड़ी हैं। आपके जन्मदिन पर ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि वह आपको शांति और खुशी प्रदान करें जिसके आप अपनी विनम्रता, दिल की अच्छाई और मानवता के प्रति आपके प्रेम के लिए पूरी तरह से हकदार हैं। जन्मदिन मुबारक हो प्यारे प्यार..”

हेमा मालिनी ने खास लम्हों को किया शेयर

हेमा मालिनी ने दो खास तस्वीरों को भी पोस्ट के साथ शेयर किया है। एक फोटो में वो एक्टर को केक खिला रही हैं तो वहीं, दूसरी तस्वीर में वो एक्टर के साथ खड़ी हैं। इस दौरान दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी लग रही है। एक्ट्रेस की तरफ से शेयर किए इन दोनों फोटो से उनकी खास यादों का अंदाजा लगाया जा सकता है। आपको बता दें, धमेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। ये लव मैरिज काफी चर्चाओं में थी। लेकिन अब ये जोड़ी टूट चुकी है। लेकिन रील में धमेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी हमेशा जिंदा रहेगी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026