---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 3: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की खतरनाक एक्टिंग के आगे ‘सैयारा’ ने टेके घुटने, क्या कमाई में ‘छावा’ की भी डगमगाई बादशाहत

Dhurandhar Box Office Collection Day 3: आदित्य धर की धुरंधर बड़ा कमाल दिखा रही है और ऐसे में क्या उनकी फिल्म के सामने सैयारा और छावा की भी बोलती बंद हो गई है। आइए जानते हैं कलेक्शन का हाल क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 8, 2025 11:37 पूर्वाह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 3
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 3: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर जिसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे दिग्गज स्टार्स हैं वह सिनेमाघरों में भी गजब कमाल दिखा रहे हैं। धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 जानने के लिए शायद आपके होश उड़ जाए क्योंकि यहां अहान पांडे और अनीत पड्डा की ब्लॉकबस्टर फिल्म सैयारा की भी बोलती बंद होती हुई नजर आ रही है। वहीं 2025 की सबसे बड़ी फिल्म छावा को क्या पटखनी देने में कामयाब हो पाए धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 से रणवीर सिंह। आइए जानते हैं कमाई का हाल क्या है और कैसे फिल्म इतिहास दर्ज कर रही है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 3 से क्या रिकॉर्ड बना पाए रणवीर सिंह

जहां तक बात करें धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 की तो रविवार को रिकॉर्ड तोड़ कमाई हुई है जहां उनकी फिल्म का कुल कलेक्शन 45 करोड रुपए बताई जा रही है। शनिवार से 34% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ भारत में कुल कलेक्शन 100 करोड़ के पार हो चुकी है। 103.41 करोड़ की कमाई धुरंधर की है। इसके साथ ही रणवीर सिंह के टॉप 10 फिल्मों में यह 8वें नंबर पर शुमार हो चुकी है। अब ऐसे में आगे यह क्या तबाही मचाती है यह देखना काफी खास होने वाला है लेकिन क्या यह सैयारा और छावा से आगे निकल पाई है।

रणवीर सिंह की धुरंधर से क्या सैयारा और छावा हुई पस्त

जहां तक बात करें अनीत पड्डा और अहान पांडे की मोहित सूरी निर्देशित सैयारा की तो यह 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई भारत में की है। ऐसे में तीसरे दिन पर इसका कलेक्शन महज 35.75 करोड रुपए रही थी। यहां रणवीर की धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 का दबदबा देखा जा सकता है लेकिन बात करें छावा की तो तीसरे दिन पर इसकी कमाई 48.5 करोड़ रुपये हुई थी जहां विक्की कौशल की छावा को मात देने में अभी भी रणवीर सिंह कामयाब नहीं हुए हैं।

जहां 100 करोड़ की कमाई कर चुकी रणवीर सिंह की धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दे 3 के बाद क्या तबाही मचाती है इस पर नज़रें रहेंगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imtiaz Ali

जून 16, 2026

Sanchita Ugale

जून 16, 2026

Sapna Choudhary

जून 15, 2026

 Sanchita ugale

जून 15, 2026

Peddi Box Office Collection Day 11

जून 15, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 3

जून 15, 2026