---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन की कमाई के साथ रणवीर सिंह की टॉप 10 फिल्मों में पहुंची धुरंधर, जानें कैसे अक्षय खन्ना की धांसू एक्टिंग ने मचाई तबाही

Dhurandhar Box Office Collection Day 2: आदित्य धर की धुरंधर ने दूसरे दिन कमाल दिखाया है जहां अक्षय खन्ना की एक्टिंग की तारीफ हो रही है तो वहीं बॉक्स ऑफिस पर कमाई में कैसे धुरंधर टॉप 10 फिल्म में शुमार हो चुकी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 7, 2025 12:40 अपराह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 2
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल की धुरंधर में अक्षय खन्ना की एक्टिंग के सब कायल हो गए हैं। इस सब के बीच धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 से आखिर कैसे फिल्म दबदबा दिखा रही है। आइए जानते हैं धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 के बाद रणवीर सिंह की टॉप 10 फिल्मों में यह शुमार हो चुकी है। यह निश्चित तौर में अपने आप में बहुत बड़ी बात है। आइए जानते हैं इस सबके बीच शनिवार को कितनी हुई बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की कमाई और कैसे टॉप 10 फिल्मों में आई आदित्य धर की 3 घंटे 34 मिनट की फिल्म।

Dhurandhar Box Office Collection Day 2 से देखें रणवीर सिंह संग अक्षय खन्ना का कमाल

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 यानी शनिवार की कमाई की बात करें 33 करोड़ रुपए सैकनिल्क की रिपोर्ट में बताई जा रही है जहां 22% की बढ़ोतरी के साथ भारत में कुल कमाई 63.25 करोड़ रुपए हो चुकी है जो काफी ज्यादा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वीकेंड तक यह 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। हालांकि यह तो आने वाले समय में पता चलेगा लेकिन रणवीर सिंह की टॉप 10 फिल्मों में यह शुमार हो चुकी है।

धुरंधर से रणवीर सिंह ने अपनी ही इस फिल्म को दी पटखनी

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 की कमाई की अगर बात करें तो रणवीर सिंह की टॉप 10 फिल्म में सबसे उपर भारत में बॉक्स ऑफिस पर 302.15 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली पद्मावत थी। वहीं अब तक 10वें नंबर पर बेफिक्रे थी जिसने 60.23 करोड़ रुपए की कमाई की है लेकिन 63 करोड़ की कमाई के बाद अब निश्चित तौर पर या 10वें नंबर पर यह शुमार हो चुकी है। ऐसे में आगे धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 के बाद लिस्ट में क्या फेरबदल होती है यह देखना खास होने वाला है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाले धुरंधर के पार्ट 2 की भी घोषणा हो चुकी हैं जो मार्च 2026 में रिलीज होने वाली है। यह फिलहाल सिनेमाघर में दमखम दिखा रही है जहां अक्षय खन्ना की एक्टिंग की लोग भरकर तारीफ कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026