---Advertisement---

बेटी सुहाना खान के जूते पकड़े दिखे बॉलीवुड बादशाह Shah Rukh Khan, वायरल वीडियो देख यूजर बोला “ओ एम जी”

Shah Rukh Khan और सुहाना खान का एक रीसेंट वीडियो सामने आया है जिसमें, किंग खान बेटी के जूते पकड़े और उन्हें शॉपिंग कराते दिख रहे हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 10, 2024 6:28 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह उर्फ शाहरुख़ खान आए दिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में आ जाते हैं। यहीं इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है दरअसल, किंग खान का एक रीसेंट वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ शॉपिंग करते और उनके जूते पकड़े नजर आए। चलिए इस वायरल होती वीडियो और लोगों के इसपर आ रहे रिएक्शन पर गौर करते हैं।

बेटी सुहाना के जूते पकड़े दिखे Shah Rukh Khan

हाल में namastefrombharatiya नामक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान अपनी लाडली सुहाना के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते और उन्हें जूतों की शॉपिंग कराते दिख रहे हैं। यही नहीं आप वीडियो में देख सकते हैं कि, किस तरह शाहरुख़ बेटी सुहाना के लिए जूते देख रहे हैं और उनके जूते पकड़ कर खड़े हैं। एक्टर की इस वीडियो को देख यह साफ हो रहा है कि, वह अपनी बेटी से कितना ज्यादा प्यार करते हैं और उनकी छोटी-छोटी ख्वाहिशों को काफी अहमियत देते हैं।

वायरल वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख़ खान काफी बड़े और मशहूर स्टार हैं। और उनकी यह वीडियो देख कोई भी हैरान रह जाएगा। यहीं ऐसा ही कुछ हुआ, जब लोगों ने उनकी यह वीडियो देखी। फैंस शाहरुख़ को इस तरह देख दंग रह गए, जिससे एक यूजर ने कमेंट किया “ओ एम जी” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा “कितनी लकी है यार।”

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख़

अगर बात की जाए शाहरुख़ खान के वर्क फ्रंट की तो बता दें, एक्टर को डंकी के बाद उनकी अपकमिंग फिल्म लायन, जवान 2, किंग और पठान 2 में भी देखा जा सकता है। हालांकि अभी इन फिल्मों की रिलीज़ डेट पर कुछ नहीं कहा जा सकता। यहीं सूत्रों की मानें तो, एक्टर इनमें से कई फिमों की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026