---Advertisement---

Shah Rukh Khan और Samantha Ruth Prabhu को फिल्म में साथ देखने का टूटा सपना, ‘डंकी’ डायरेक्टर ने फैंस को दिया झटका

Shah Rukh Khan: क्या एक साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं सामंथा रुथ प्रभु और शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर फैली अफवाहें तो मेकर्स को देने पड़ी सफाई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 24, 2024 7:00 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बीते दिन यह खबर सामने आई थी कि सामंथा रुथ प्रभु और शाहरुख खान किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। यह जानने के बाद कि दोनों सुपरस्टार्स पर फिल्म बनाने के लिए डंकी डायरेक्टर राजकुमार हिरानी तैयार हैं है और वह बहुत जल्द उन्हें कास्ट करने वाले हैं। फैंस इस खबर को जानने के बाद काफी खुश थे लेकिन ऐसे में अब उन्हें एक झटका लगा है क्योंकि इस खबर पर से पर्दा हटा दिया गया है। राजकुमार हिरानी की टीम में लोगों को इस बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं क्या है यह खबर।

नहीं साथ दिखेंगे सामंथा और शाहरुख

इस बारे में राजकुमार हिरानी की टीम ने यह कहा है कि जो खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह महज एक अफवाह है और इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। इसके अलावा किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर शाहरुख खान या सामंथा रुथ प्रभु से कोई चर्चा नहीं हुई है। वहीं इस खबर के आने के बाद फैंस का दिल टूट गया है क्योंकि दोनों को साथ देखना वाकई किसी सपने से कम नहीं था।

इस तरह की आई थी खबर

यह खबर आई थी कि शाहरुख खान और सामंथा एक अनटाइटल फिल्म के लिए एक साथ आने वाले हैं जो एक्शन और एडवेंचर के साथ देशभक्ति पर आधारित होने वाली है। अब इस खबर को पूरी तरह से निराधार और सत्य बता दिया गया है। साथ ही सूत्र ने इस खबर को मजाक बताया है जिसके बाद निश्चित तौर पर यह तय है कि डंकी डायरेक्टर के साथ सामंथा और शाहरुख नजर नहीं आने वाले हैं।

सुर्खियों में है शाहरुख और सामंथा

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान सुहाना खान के साथ किंग फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। वहीं सामंथा रुथ प्रभु फिलहाल एक्टिंग से ब्रेक पर चल रही है और वह वरुण धवन के साथ सिटाडेल में नजर आएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026