---Advertisement---

Bollywood star marry their fan: अपने ही फैंस को दिल दे बैठे ये सुपर स्टार्स, सच्चाई जानकर उड़ गए थे लोगों के होश

Bollywood star marry their fan: बॉलीवुड की दुनिया में कई नाम ऐसे हैं जिनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। वह अपनी केमिस्ट्री और बॉन्डिंग से लोगों के बीच एक अलग पहचान रखते हैं लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो अपने प्यार में हर हद को पार कर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: जून 12, 2023 12:35 अपराह्न

Bollywood star marry their fan
Follow Us
---Advertisement---

Bollywood star marry their fan: बॉलीवुड की दुनिया में कई नाम ऐसे हैं जिनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। वह अपनी केमिस्ट्री और बॉन्डिंग से लोगों के बीच एक अलग पहचान रखते हैं लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो अपने प्यार में हर हद को पार कर चुके हैं। कई स्टार्स ऐसे भी हैं जो अपने फैन को ही दिल दे बैठे थे। प्यार का जुनून इस कदर हावी हुआ कि उन्होंने अपने निजी जिंदगी में अपने फैंस से ही सात फेरे ले लिए। इस लिस्ट में रणबीर कपूर से लेकर कई नाम शामिल है जिनकी लव स्टोरी वाकई काफी दिलचस्प है और लोगों के बीच यह मिसाल कायम करने में कामयाब हुए हैं।

रणबीर को क्रश बता चुकी हैं आलिया

फिल्हाल रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हालांकि एक्टर का नाम उस लिस्ट में शामिल है जिन्होंने अपने फैन से शादी रचाई है। रणबीर करीब 5 साल तक डेट करने के बाद आलिया भट्ट से शादी की है। वहीं आलिया पहले से रणबीर को काफी पसंद करती थी और डेट करने से पहले अपना क्रश बता चुकी थी।

Also Read: BIKINI LOOK: सारा अली खान की इन बिकिनी फोटोज ने फैंस को बनाया दीवाना, बोल्डनेस देखकर मचल जाएगा मन

थलपति विजय की बड़ी फैन हैं उनकी पत्नी

थलपति विजय को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है लेकिन वह अपनी पत्नी संगीता को काफी प्यार करते हैं। संगीता विजय की बहुत बड़ी फैन थी और एक बार वह विजय की फिल्म की शूटिंग के दौरान वहां पहुंच गई थी। संगीता की सिंपलीसिटी देख विजय अपना दिल हार बैठे थे और बाद में वह अपने दोनों की दोस्ती हुई। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल शादी के बंधन में बंध गए।

जूही ने रचाई फैन संग शादी

जूही चावला का नाम इस लिस्ट में शामिल है जो अपने फैन से शादी कर बैठी थी। जी हां रिपोर्ट की माने तो जय मेहता जूही चावला के बहुत बड़े फैन थे और यदि आज वह एक्ट्रेस के पति है। दोनों की शादी के बारे में सुनकर लोग हैरान रह गए थे लेकिन जूही ने अपने प्यार के आगे सब कुछ भूल बैठी और वह आज शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही है।

सायरा बानो और दिलीप कुमार की लव स्टोरी दिलचस्प

सायरा बानो और दिलीप कुमार की लव स्टोरी किसी से छुपी हुई नहीं है। दोनों एक समय में प्यार के लिए हर हद पार काट कर बैठे थे। कहा जाता है कि जब सायरा 12 साल की थी तभी से दिलीप कुमार को अपना दिल दे बैठी थी। दोनों के बीच उम्र के फासले होने के बाद से सायरा जब फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली और दिलीप कुमार संग शादी कर उनकी दुल्हनिया बन गई।

शिल्पा के बड़े चाहने वाले थे राज

फैन संग शादी करने की लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल है। कहा जाता है कि राज कुंद्रा शिल्पा को काफी पसंद करते थे और उनके बड़े फैन थे। वहीं एक बिजनेस के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और यह मुलाकात दोस्ती में तब्दील हो गई। कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। उनकी शादी से फैंस काफी खुश हुए थे।

Also Read: RISHABH PANT की अस्पताल में हुई प्लास्टिक सर्जरी, जाने हेल्थ से जुड़ी सबसे बड़ी अपडेट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Houthis Attack

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026