---Advertisement---

Sunny Deol की Border 2 में Varun Dhawan के बाद इस एक्टर की एंट्री, गोलियों से दुश्मनों को सबक सिखाने के लिए तैयार

Border 2: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड सीक्वल में वरुण धवन के बाद इस एक्टर की एंट्री कंफर्म, लोगों की बढ़ी बेताबी, आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 6, 2024 3:29 अपराह्न

Border 2
Follow Us
---Advertisement---

Border 2: सनी देओल (Sunny Deol) की मोस्ट अवेटिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2‘ (Border 2) की अनाउंसमेंट जब से हुई है तब से फैंस के बीच एक अलग खुमार देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले इस फिल्म में वरुण धवन (Varun Dhawan) की एंट्री हुई थी और अब ऐसे में एक और एक्टर ने फिल्म को ज्वाइन कर लिया है। एक वीडियो को शेयर करते हुए सनी देओल और वरुण धवन ने इस बात की जानकारी फैंस को दी है जिसके बाद लोग खुशी से उछल पड़े हैं। कहने में दो राय नहीं है कि इस एक्टर को फिल्म में देखने के लिए लोग इंतजार करने लगे हैं। हम बात कर रहे हैं दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की।

कब रिलीज होने वाली है Sunny Deol की Border 2

मूवी क्रिटिक तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी फैंस को दी है और इसके साथ ही बताया कि अनुराग सिंह के निर्देशन में बनने वाली फिल्म को दिलजीत दोसांझ ने ज्वाइन कर लिया है। वहीं इस फिल्म की बात करें तो यह भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और जेपी दत्ता सहित निधि दत्त के प्रोडक्शन में बनने वाली हैं। फिल्म 23 जनवरी 2026 के मौके पर रिलीज हो सकती है।

Border 2 को लेकर Diljit Dosanjh ने कहीं ये बात

दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम के जरिए इस फिल्म में अपनी एंट्री की पुष्टि करते हुए जुनूनी नजर आए। इस दौरान पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “पहली गोली दुश्मन चलाएंगे और आखिरी गोली हम ऐसी शक्तिशाली टीम के साथ खड़े होने और हमारे सैनिकों के नक्शे कदम पर चलने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”

Sunny Deol ने किया Diljit Dosanjh का स्वागत

वहीं सनी देओल ने वरुण धवन के साथ फौजी दिलजीत दोसांझ का बॉर्डर 2 के बटालियन में स्वागत किया है। जाहिर तौर पर सनी देओल के साथ वरुण और दलजीत को साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करने लगे। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि यह तिकड़ी जोड़ी क्या कमाल दिखा पाती है। फैंस के बीच खुमार देखा जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026