---Advertisement---

Box office Collection : Jailer का 10 दिनों में हुआ बुरा हाल, सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ से कमाई में खा गई मात!

Box office Collection Jailer: रजनीकांत की फिल्म जेलर को लोगों से काफी प्यार मिल रहा है और यह फिल्म कमाई के मामले में कारनामे दिखाने में कामयाब हुई है। बिग बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और लगातार कमाई भी कर रही है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 20, 2023 11:52 पूर्वाह्न

Box office Collection jailer
Follow Us
---Advertisement---

Box office Collection Jailer: रजनीकांत की फिल्म जेलर को लोगों से काफी प्यार मिल रहा है और यह फिल्म कमाई के मामले में कारनामे दिखाने में कामयाब हुई है। बिग बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और लगातार कमाई भी कर रही है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने में एक बार फिर कामयाब हुई। लंबे समय के ब्रेक के बाद एक बार फिर उनकी वापसी को देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं और उनकी एक्टिंग की तारीफ किए बिना नहीं थक रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर सिक्का जमाने वाले रजनीकांत की फिल्म सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2‘ से भले पीछे हो लेकिन वर्ल्डवाइड यह कमाई करने परचम लहरा रही है।

10वें दिन की कमाई जानकर होश उड़ जाएंगे आपके

अगर ‘जेलर’ फिल्म की कमाई की बात करें तो यह भारत में 300 करोड़ के आंकड़े को पार करने में नाकामयाब रही है लेकिन वर्ल्डवाइड इसका खास कलेक्शन देखने को मिला है। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस ट्रैक्टर के रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत की फिल्म जेलर 10वें दिन यानी शनिवार को 18 करोड़ की कमाई की है। वहीं अब तक हुई कमाई की बात करें तो फिल्म का कलेक्शन 263.90 करोड़ रुपये है। वहीं सनी देओल की फिल्म 300 से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। ऐसे में रजनीकांत की फिल्म ‘गदर 2’ से पीछे है।

फिल्म की हुई वर्ल्डवाइड इतनी कलेक्शन

वहीं वर्ल्डवाइड कनेक्शन की बात करें तो फिल्म 452 करोड़ की कमाई कर चुकी है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस हफ्ते 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। अब तक हुई कमाई की बात करें तो फिल्म ओपनिंग डे यानी पहले दिन 48.35 करोड़ तो दूसरे दिन 25.75 करोड़ की कमाई की थी। वीकेंड यानी तीसरे दिन 34.3 करोड़ तो चौथे दिन 42.2 करोड़ की कमाई रही वहीं पांचवे दिन 23.55 करोड़ का बिजनेस किया। छठे दिन 36.5 करोड़ तो सातवें दिन 15 करोड़ वहीं आठवें दिन 10.2 करोड़ और नौंवे दिन 10.5 करोड़ की कमाई हुई है।

तमन्ना भाटिया के गाने ने बरपाया कर

गौरतलब है कि रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की कमाई ताबड़तोड़ हो रही है और इस फिल्म की खासियत की बात करें तो इसमें तमन्ना भाटिया कावला गाने में तहलका मचा रही हैं। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि गाने की वजह से फिल्म को और लोकप्रियता मिली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026